बैंक कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल के चलते 28 से 30 सितंबर तक बैंक शाखाओं में कामकाज प्रभावित रहेगा। हालांकि, हड़ताल के बीच रविवार 27 सितंबर को बैंक सामान्य कार्यदिवस की तरह खुले रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के निर्देश पर बैंक शाखाओं में रविवार को भी जरूरी बैंकिंग सेवाएं जारी रखने की व्यवस्था की गई है।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के डीजीएम आलोक रंजन ने बताया कि हड़ताल को देखते हुए रविवार को बैंकिंग सेवाएं जारी रखने के निर्देश मिले हैं। ऐसे में ग्राहक रविवार को बैंक शाखाओं में पहुंचकर जरूरी काम करा सकेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
ढाबा संचालक से विवाद पड़ा भारी: प्रधान आरक्षक निलंबित, आरक्षक लाइन अटैच; एसडीओपी करेंगे जांच
ढाबा संचालक से विवाद पड़ा भारी: प्रधान आरक्षक निलंबित, आरक्षक लाइन अटैच; एसडीओपी करेंगे जांच
रायगढ़, 25 सितंबर 2026। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में ढाबा संचालक से मारपीट और अशोभनीय व्यवहार की शिकायत के बाद पुलिस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया है। इसके कारण इन तीन दिनों में बैंक शाखाओं में नियमित कामकाज प्रभावित हो सकता है। बैंक प्रबंधन ने ग्राहकों से अपील की है कि वे जरूरी बैंकिंग कार्य हड़ताल से पहले निपटा लें।

हड़ताल के दौरान ये सेवाएं रहेंगी उपयोगी

बैंक प्रबंधन के अनुसार, ग्राहकों की सुविधा के लिए डिजिटल बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहने की उम्मीद है। ग्राहक जरूरत के अनुसार इन माध्यमों का इस्तेमाल कर सकते हैं—

हड़ताल से पहले जरूरी बैंकिंग लेनदेन पूरा कर लें।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर नगर निगम में रिश्वत लेते कर्मचारी गिरफ्तार, शिकायत के बाद ACB ने बिछाया था जाल
बिलासपुर नगर निगम में रिश्वत लेते कर्मचारी गिरफ्तार, शिकायत के बाद ACB ने बिछाया था जाल
बिलासपुर। बिलासपुर नगर निगम में शुक्रवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने ट्रैप कार्रवाई करते हुए संपदा शाखा में पदस्थ...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नकदी की जरूरत के लिए एटीएम और एटीएम-कम-डेबिट कार्ड सेवाओं का उपयोग करें।

बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र की मदद लें।

इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और यूपीआई से लेनदेन करें।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ सचिवालय में बड़ा फेरबदल, 22 अधिकारियों के विभाग बदले
छत्तीसगढ़ सचिवालय में बड़ा फेरबदल, 22 अधिकारियों के विभाग बदले
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने सचिवालय सेवा के अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है। जारी आदेश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए बिल भुगतान और अन्य जरूरी सेवाएं पूरी करें।

बैंकर्स क्लब, बिलासपुर के समन्वयक ललित अग्रवाल ने बताया कि बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम जैसी डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी। हालांकि, शाखा स्तर से जुड़े कुछ काम प्रभावित हो सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
हाईकोर्ट में नौकरी का मौका: ड्राइवर समेत इन पदों पर बढ़ी वैकेंसी, 30 सितंबर तक आवेदन
हाईकोर्ट में नौकरी का मौका: ड्राइवर समेत इन पदों पर बढ़ी वैकेंसी, 30 सितंबर तक आवेदन
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। हाईकोर्ट प्रशासन ने स्टाफ...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.