रायपुर। नवा रायपुर स्थित मंत्रालय के कर्मचारियों को लेकर लौट रही स्टाफ बस में बुधवार शाम अचानक आग लग गई। बस में 30 से अधिक कर्मचारी सवार थे। आग की लपटें और धुआं उठते ही कर्मचारियों को तत्काल सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। कुछ ही देर में बस पूरी तरह जल गई। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

घटना के बाद गुरुवार को मंत्रालय के कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में कर्मचारी मंत्रालय के मुख्य गेट पर जुटे और स्टाफ बसों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। कर्मचारियों ने पुरानी बसों को हटाकर सुरक्षित बसें उपलब्ध कराने के साथ सभी वाहनों की नियमित फिटनेस जांच और समय पर मेंटेनेंस की मांग की।

ये खबर भी पढ़ें…
कोदाभाठ-माटवाड़ा मोदी मार्ग में बनेगा उच्च स्तरीय पुल
कोदाभाठ-माटवाड़ा मोदी मार्ग में बनेगा उच्च स्तरीय पुल
रायपुर. 24 सितम्बर 2026. राज्य शासन ने कांकेर जिले में दूध नदी पर पुल और पहुंच मार्ग के निर्माण के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कर्मचारियों का कहना है कि मंत्रालय आने-जाने के लिए इस्तेमाल होने वाली कई बसें काफी पुरानी हो चुकी हैं। जिस बस में आग लगी, उसके करीब 14 साल पुरानी होने की बात सामने आई है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि बसों की खराब हालत और मेंटेनेंस को लेकर पहले भी संबंधित अधिकारियों को जानकारी दी गई थी, लेकिन व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ।

कर्मचारियों ने मांग की कि सभी स्टाफ बसों की तकनीकी जांच कराई जाए और फिटनेस मानकों पर खरी नहीं उतरने वाली बसों को तत्काल सेवा से हटाया जाए। साथ ही आग लगने की घटना की जांच कर जिम्मेदारी तय करने की भी मांग की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा की कहानी : वर्षों से पिता के नाम दर्ज थी जमीन, लोक सेवा गारंटी से किसान रतम राम को मिला हक
सेवा की कहानी : वर्षों से पिता के नाम दर्ज थी जमीन, लोक सेवा गारंटी से किसान रतम राम को मिला हक
रायपुर, 24 सितम्बर 2026/ वर्षों से जिस कृषि भूमि पर खेती कर परिवार का जीवन चल रहा था, उसके राजस्व...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.