ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्धनगर जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। जेवर एयरपोर्ट के पास नोएडा से महोबा की ओर जा रही एक स्लीपर बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में नौ यात्रियों की जिंदा जलने से मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं।

हादसा रात करीब 12 बजे यमुना एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 33 के आसपास हुआ। बताया जा रहा है कि बस नोएडा से करीब 34 किलोमीटर आगे पहुंची थी, तभी उसमें आग लग गई। आग लगते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ यात्री किसी तरह बस से बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन आग तेजी से फैलने के कारण कई यात्री अंदर फंस गए।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में 4 दिन बिगड़ा रहेगा मौसम: रायपुर में तेज बारिश, बालोद में बिजली गिरने से महिला की मौत
छत्तीसगढ़ में 4 दिन बिगड़ा रहेगा मौसम: रायपुर में तेज बारिश, बालोद में बिजली गिरने से महिला की मौत
रायपुर। छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। बुधवार दोपहर राजधानी रायपुर में अचानक मौसम बदला...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कुछ ही देर में आग की लपटों में घिर गई बस

आग इतनी तेजी से फैली कि यात्रियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। पूरी बस धू-धूकर जलने लगी। यमुना एक्सप्रेसवे से गुजर रहे वाहन चालकों ने बस को आग की लपटों में घिरा देखा तो हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर जेवर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं जांच की कार्रवाई शुरू की।

घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में मृतकों की पहचान की प्रक्रिया भी शुरू की गई है।

आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं

पुलिस के अनुसार बस में आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। हादसे की जांच की जा रही है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बस आग की तेज लपटों से घिरी दिखाई दे रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG में चुनावी हलचल तेज: बिलासपुर पहुंचे विजय जांगिड़, भाजपा सरकार पर बरसे; वादों से लेकर धान खरीदी तक उठाए सवाल
CG में चुनावी हलचल तेज: बिलासपुर पहुंचे विजय जांगिड़, भाजपा सरकार पर बरसे; वादों से लेकर धान खरीदी तक उठाए सवाल
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी चुनावों को लेकर राजनीतिक दलों ने संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में बिलासपुर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यात्री ने चालक-परिचालक पर लगाए गंभीर आरोप

हादसे को लेकर यात्री सुनील कुमार ने एफआईआर दर्ज कराई है। उनके मुताबिक, वह दिल्ली के कश्मीरी गेट से राज कल्पना ट्रेवल्स की बस में सवार होकर राठ जा रहे थे। बस में करीब 30 से 35 यात्री मौजूद थे।

सुनील के अनुसार, रात करीब 11:30 बजे यमुना एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर 33 के पास बस के केबिन से जलने की गंध आने लगी। यात्रियों ने चालक और परिचालक को इसकी जानकारी दी, लेकिन आरोप है कि बस को तत्काल रोककर जांच नहीं की गई।

यात्री ने यह भी आरोप लगाया कि चालक और परिचालक केबिन में बीड़ी या सिगरेट पी रहे थे। कुछ देर बाद ड्राइवर सीट के पास से आग की लपटें निकलने लगीं और देखते ही देखते आग पूरी बस में फैल गई। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
बैंक हड़ताल के बीच ग्राहकों को राहत, रविवार को देशभर में खुलेंगे बैंक
बैंक हड़ताल के बीच ग्राहकों को राहत, रविवार को देशभर में खुलेंगे बैंक
नई दिल्ली। बैंक कर्मचारियों की 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल को देखते हुए केंद्र सरकार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सीएम योगी ने लिया संज्ञान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे का संज्ञान लेते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों से बात कर हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की बात कही और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

राष्ट्रपति मुर्मू और राजनाथ सिंह ने जताया दुख

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी हादसे पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

ये खबर भी पढ़ें…
आज दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी  बारिश का अलर्ट, 25 तक सक्रिय रहेगा मानसून
आज दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, 25 तक सक्रिय रहेगा मानसून
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में बने गहरे अवदाब ने छत्तीसगढ़ के मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल दिया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.