रायपुर। नवा रायपुर स्थित मंत्रालय के कर्मचारियों को लेकर लौट रही स्टाफ बस में बुधवार शाम अचानक आग लग गई। बस में 30 से अधिक कर्मचारी सवार थे। आग की लपटें और धुआं उठते ही कर्मचारियों को तत्काल सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। कुछ ही देर में बस पूरी तरह जल गई। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

घटना के बाद गुरुवार को मंत्रालय के कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में कर्मचारी मंत्रालय के मुख्य गेट पर जुटे और स्टाफ बसों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। कर्मचारियों ने पुरानी बसों को हटाकर सुरक्षित बसें उपलब्ध कराने के साथ सभी वाहनों की नियमित फिटनेस जांच और समय पर मेंटेनेंस की मांग की।

ये खबर भी पढ़ें…
9वीं और 11वीं में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, जानें पूरी प्रक्रिया
9वीं और 11वीं में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, जानें पूरी प्रक्रिया
जवाहर नवोदय विद्यालयों (JNV) में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश के आवेदन शुरू हो...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कर्मचारियों का कहना है कि मंत्रालय आने-जाने के लिए इस्तेमाल होने वाली कई बसें काफी पुरानी हो चुकी हैं। जिस बस में आग लगी, उसके करीब 14 साल पुरानी होने की बात सामने आई है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि बसों की खराब हालत और मेंटेनेंस को लेकर पहले भी संबंधित अधिकारियों को जानकारी दी गई थी, लेकिन व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ।

कर्मचारियों ने मांग की कि सभी स्टाफ बसों की तकनीकी जांच कराई जाए और फिटनेस मानकों पर खरी नहीं उतरने वाली बसों को तत्काल सेवा से हटाया जाए। साथ ही आग लगने की घटना की जांच कर जिम्मेदारी तय करने की भी मांग की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
सशक्त मातृशक्ति और सुपोषित बचपन से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़
सशक्त मातृशक्ति और सुपोषित बचपन से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़
रायपुर, 24 सितंबर 2026/ विकास का अर्थ केवल नई सुविधाओं और अधोसंरचना का विस्तार नहीं है। विकास तब सार्थक होता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.