रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में चीड़वासा हेलीपैड के पास भूस्खलन से प्रभावित केदारनाथ पैदल मार्ग से मंगलवार को 150 और श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाल लिया गया। बचाव एवं राहत दलों की निगरानी में अब तक कुल 7,350 तीर्थयात्रियों को प्रभावित क्षेत्र से सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री निवास में विराजे भगवान गणेश
मुख्यमंत्री निवास में विराजे भगवान गणेश
रायपुर, 14 सितंबर 2026/ गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर आज मुख्यमंत्री निवास में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 10:15 बजे तक केदारनाथ धाम में दर्शन के बाद लौट रहे 150 श्रद्धालुओं को चीड़वासा क्षेत्र से सुरक्षित निकाल लिया गया। इससे पहले सोमवार शाम तक 7,200 यात्रियों और 1,200 खच्चरों को भूस्खलन प्रभावित मार्ग से निकाला जा चुका था।

मलबा हटाने का काम युद्धस्तर पर

गौरीकुंड से करीब ढाई किलोमीटर ऊपर चीड़वासा हेलीपैड के पास रविवार को पहाड़ी से बोल्डर, पत्थर और मलबा गिरने से पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद केदारनाथ यात्रा रोक दी गई थी। अब मार्ग को जल्द से जल्द बहाल करने के लिए मलबा और पत्थर हटाने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है।

पुलिस, लोक निर्माण विभाग और जिला आपदा राहत बल के जवानों की निगरानी में श्रमिक मार्ग खोलने में जुटे हैं। हालांकि, पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने के कारण राहत एवं निर्माण कार्य में चुनौतियां बनी हुई हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Chief Minister Vishnu Deo Sai performs Ganpati Sthapana and puja with his family at official residence
Chief Minister Vishnu Deo Sai performs Ganpati Sthapana and puja with his family at official residence
Raipur, September 14, 2026/ Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai welcomed Lord Ganesha into his home on Monday, installing the...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रास्ता पूरी तरह साफ होने तक आगे जाने की अनुमति नहीं

पुलिस के मुताबिक, केदारनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं को अभी इंतजार करना होगा। प्रभावित रास्ते से मलबा पूरी तरह हटने और मार्ग सुरक्षित घोषित होने के बाद ही यात्रियों को आगे बढ़ने की अनुमति दी जाएगी। फिलहाल केदारनाथ जाने वाले कई श्रद्धालु सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रुके हुए हैं।

सोमवार सुबह मौसम अनुकूल होने के बाद एसडीआरएफ और अन्य बचाव एजेंसियों की निगरानी में केदारनाथ से लौट रहे यात्रियों को प्रभावित क्षेत्र पार कराया गया। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि यात्रा बहाल होने तक धैर्य बनाए रखें और पुलिस-प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

ये खबर भी पढ़ें…
117 वर्षों से चली आ रही गणेशोत्सव की परंपरा में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
117 वर्षों से चली आ रही गणेशोत्सव की परंपरा में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रायपुर 14 सितम्बर 2026/ गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर का ऐतिहासिक गोल बाजार आज गणपति बप्पा की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.