कोरबा। मोबाइल पर रील और सीरियल देखने की आदत किस तरह खतरनाक साबित हो सकती है, इसका मामला कोरबा जिले के करतला थाना क्षेत्र से सामने आया है। केराकछार गांव में 52 वर्षीय मंगलो बाई ने रील देखते समय नेटवर्क चले जाने से गुस्से में कीटनाशक पी लिया। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार दोपहर मंगलो बाई खाना खाते समय मोबाइल पर रील देख रही थी। इसी दौरान अचानक नेटवर्क गायब हो गया। काफी देर तक रील नहीं चलने पर वह नाराज हो गई और गुस्से में मोबाइल जमीन पर पटक दिया। इसके बाद वह कमरे में चली गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Accelerate Civic Amenities and Development Works in Cities: Chief Minister Vishnu Deo Sai
Accelerate Civic Amenities and Development Works in Cities: Chief Minister Vishnu Deo Sai
Raipur, September 8, 2026/ Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai has directed officials to accelerate urban development work across Chhattisgarh...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कुछ देर बाद परिजनों को उसके कीटनाशक पीने की जानकारी हुई। पति ने उसे उल्टी कराने के प्रयास में गोबर मिला पानी पिलाया, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। परिजन तत्काल उसे करतला स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज कोरबा रेफर कर दिया। रविवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला ने नेटवर्क चले जाने से नाराज होकर यह कदम उठाया था।

आत्महत्या के मामलों में 57 मौतें: कोरबा मेडिकल कॉलेज में पिछले आठ महीनों के दौरान आत्महत्या से जुड़े मामलों में 57 लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है। लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों के बीच विशेषज्ञ मानसिक तनाव, पारिवारिक संवाद और समय रहते मदद लेने की जरूरत पर जोर देते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श, दुर्ग में आयोजित हुई उच्च स्तरीय बैठक
छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श, दुर्ग में आयोजित हुई उच्च स्तरीय बैठक
रायपुर, 08 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा में राज्य...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.