लखीसराय। बिहार के लखीसराय स्थित प्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार और नागपंचमी के अवसर पर जलाभिषेक के लिए उमड़ी भारी भीड़ के बीच सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। मंदिर परिसर के बाहर अचानक भगदड़ मचने से 7 महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 6:30 से 7 बजे के बीच श्रद्धालुओं की संख्या अचानक बढ़ गई। इसी दौरान अशोकधाम हॉल्ट पर दो ट्रेनों के रुकने से भीड़ और बढ़ गई। भीड़ के दबाव के बीच खेत की ओर लगी बैरिकेडिंग का एक हिस्सा टूट गया, जिसके बाद श्रद्धालु एक-दूसरे के ऊपर गिरने लगे और भगदड़ की स्थिति बन गई।

ये खबर भी पढ़ें…
पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी की संदिग्ध मौत, TMC कार्यालय में मिला शव
पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी की संदिग्ध मौत, TMC कार्यालय में मिला शव
कोलकाता/बीरभूम। पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वरिष्ठ नेता आशीष बनर्जी की संदिग्ध परिस्थितियों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बिजली का पोल गिरने के बाद फैली अफवाह

बताया जा रहा है कि इसी दौरान बिजली का एक पोल गिर गया। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच यह अफवाह फैल गई कि बिजली का तार गिर गया है और करंट फैल गया है। अफवाह से लोगों में अचानक दहशत फैल गई और खासकर महिलाओं की कतार में भीड़ का दबाव तेजी से बढ़ गया। प्रशासन के अनुसार, करंट लगने की बात की पुष्टि नहीं हुई है।

अचानक मची अफरा-तफरी में कई श्रद्धालु जमीन पर गिर पड़े। पीछे से आ रही भीड़ के दबाव के कारण लोग एक-दूसरे के ऊपर गिरते चले गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ ही देर में मौके पर चीख-पुकार मच गई।

अस्पताल में घायलों का इलाज जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। राहत और बचाव अभियान शुरू कर घायलों को लखीसराय सदर अस्पताल समेत नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया। अधिकारियों की निगरानी में घायलों का इलाज कराया जा रहा है और मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
इस पूर्व भारतीय क्रिकेटर की जिंदगी पर बनेगी वेब सीरीज: 7 साल से लिखी जा रही कहानी, नवंबर से शुरू हो सकती है शूटिंग
इस पूर्व भारतीय क्रिकेटर की जिंदगी पर बनेगी वेब सीरीज: 7 साल से लिखी जा रही कहानी, नवंबर से शुरू हो सकती है शूटिंग
पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली की उतार-चढ़ाव भरी जिंदगी अब वेब सीरीज के जरिए दर्शकों के सामने आने वाली है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लखीसराय के जिलाधिकारी के अनुसार, मंदिर में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासनिक व्यवस्था पहले से मौजूद थी, लेकिन अचानक श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने से स्थिति बिगड़ गई। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने जताया दुख

हादसे पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के समुचित और त्वरित इलाज के निर्देश दिए हैं।

यह हादसा बड़े धार्मिक आयोजनों में भीड़ प्रबंधन, बैरिकेडिंग और अफवाहों पर तत्काल नियंत्रण की व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।

ये खबर भी पढ़ें…
12 बजते ही खुले भगवान नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, साल में सिर्फ 24 घंटे होते हैं दर्शन
12 बजते ही खुले भगवान नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, साल में सिर्फ 24 घंटे होते हैं दर्शन
उज्जैन। नागपंचमी और सावन के तीसरे सोमवार के दुर्लभ संयोग पर उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के शिखर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.