रायपुर। बंगाल की खाड़ी में बने मौसम तंत्र के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तरी ओडिशा तट पर बना कम दबाव का क्षेत्र 15 अगस्त को उसी क्षेत्र में और अधिक संगठित होकर अच्छी तरह चिह्नित निम्न दबाव क्षेत्र में बदल गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में इसके और मजबूत होकर अवदाब (डिप्रेशन) में बदलने की संभावना है। इस सिस्टम के प्रभाव से अगले तीन दिनों तक छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
स्मार्ट मीटर के विरोध में जुटी कांग्रेस, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग
स्मार्ट मीटर के विरोध में जुटी कांग्रेस, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग
बिलासपुर। विद्युत वितरण कंपनी द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों के विरोध में कांग्रेस ने अपना आंदोलन तेज कर दिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राजधानी में भी बारिश के आसार

राजधानी रायपुर में 17 अगस्त को आसमान में सामान्य रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। कुछ स्थानों पर बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।

भैसमा और लवन में सबसे ज्यादा 9 सेमी बारिश

प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान भैसमा और लवन में सबसे ज्यादा 9-9 सेमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा ओडगी में 8 सेमी और कोटाडोल में 7 सेमी बारिश हुई। बेरला, सिमगा और थानखमरिया में 6-6 सेमी पानी बरसा, जबकि छाल और मनेंद्रगढ़ में 5-5 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

इन इलाकों में 3 सेमी तक बारिश दर्ज की गई: तिल्दा, दरी, सुहेला, नांदघाट, कटघोरा, लैलूंगा, पेंड्रा रोड, भाटापारा, सहसपुर लोहारा, कसडोल, हरदीबाजार और कोंटा।

ये खबर भी पढ़ें…
1800 करोड़ के फर्जीवाड़े की जांच में नया मोड़, IPS राहुल बंसल पर 1 करोड़ घूस मांगने का आरोप
1800 करोड़ के फर्जीवाड़े की जांच में नया मोड़, IPS राहुल बंसल पर 1 करोड़ घूस मांगने का आरोप
अंबिकापुर। महज 21 लाख रुपये की साइबर धोखाधड़ी की जांच से शुरू हुआ मामला अब करीब 1800 करोड़ रुपये के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में सक्रिय सिस्टम के चलते आने वाले दिनों में भी प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बनी रहने की संभावना है। कुछ इलाकों में तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने का खतरा भी रहेगा।