बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक निजी स्कूल के पीटी शिक्षक पर 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा को मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजने और शादी के लिए दबाव बनाने का आरोप लगा है। परिजनों का कहना है कि समझाने के बावजूद शिक्षक की कथित हरकतें नहीं रुकीं। मामले को लेकर शनिवार को छात्रा के भाई और शिक्षक के बीच विवाद हो गया। इस दौरान मारपीट में छात्रा के भाई के हाथ में चोट आई है।

मामला रघुनाथनगर थाना क्षेत्र के स्वामी आत्मानंद स्कूल से जुड़ा बताया जा रहा है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने भी जांच के लिए टीम गठित की है।

ये खबर भी पढ़ें…
अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री साय
अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री साय
रायपुर, 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय स्वर्गीय श्री अटल बिहारी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, स्कूल में पदस्थ पीटी शिक्षक संदीप गुप्ता (28) पर आरोप है कि वह 10वीं की छात्रा से मोबाइल पर मैसेज के जरिए बातचीत करता था। छात्रा के परिजनों का आरोप है कि शिक्षक उसे कथित तौर पर अश्लील संदेश भेजता था और शादी करने के लिए दबाव बनाता था।

छात्रा ने परेशान होकर इसकी जानकारी अपने परिवार को दी। इसके बाद परिजनों ने शिक्षक को समझाया और ऐसी हरकत दोबारा नहीं करने की बात कही। आरोप है कि समझाइश के बावजूद शिक्षक की हरकतों में सुधार नहीं हुआ।

समझाने पहुंचे भाई से विवाद

परिजनों के मुताबिक, 15 अगस्त को छात्रा का भाई शिक्षक को दोबारा समझाने के लिए स्कूल पहुंचा था। बातचीत के दौरान दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। आरोप है कि शिक्षक ने हाईस्कूल के कुछ छात्रों से छात्रा के भाई की कथित तौर पर रॉड से पिटाई करवा दी। मारपीट में युवक के हाथ में चोट आई, जिसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

ये खबर भी पढ़ें…
Atal Ji’s Resolve and Vision Gave Chhattisgarh a Distinct Identity; State Progressing on the Path of Good Governance and Antyodaya: Chief Minister Vishnu Deo Sai
Atal Ji’s Resolve and Vision Gave Chhattisgarh a Distinct Identity; State Progressing on the Path of Good Governance and Antyodaya: Chief Minister Vishnu Deo Sai
Raipur, August 16, 2026/Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai paid tribute to former Prime Minister and Bharat Ratna late Shri...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। इधर, शिक्षा विभाग ने भी शिक्षक पर लगे आरोपों की जांच के लिए टीम गठित की है। पुलिस और शिक्षा विभाग की जांच के बाद ही आरोपों की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।