कोरबा/रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का अनुमान जताया है। खासकर उत्तर छत्तीसगढ़ में बारिश का असर ज्यादा रहने की संभावना है। 16 से 19 अगस्त के बीच कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।

इस बीच लगातार बारिश के कारण कोरबा के मिनीमाता बांगो डैम का जलस्तर 92 प्रतिशत से ऊपर पहुंच गया है। जलस्तर बढ़ने पर एहतियात के तौर पर डैम के पांच गेट खोल दिए गए हैं। इन गेटों से करीब 3,005 क्यूसेक पानी हसदेव नदी में छोड़ा जा रहा है। इसके बाद प्रशासन ने नदी किनारे बसे 35 गांवों में बाढ़ को लेकर अलर्ट जारी किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
एयरपोर्ट पर पिस्टल से चली गोली, 2 कर्मचारी घायल
एयरपोर्ट पर पिस्टल से चली गोली, 2 कर्मचारी घायल
वाराणसी। वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पिस्टल की जांच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

35 गांवों में कराई गई मुनादी

बांगो डैम के गेट खुलने के बाद प्रशासन ने हसदेव नदी के आसपास के गांवों में लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। 35 गांवों में मुनादी कराकर ग्रामीणों को नदी और निचले इलाकों से दूर रहने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने जलस्तर बढ़ने की स्थिति में विशेष सावधानी बरतने को कहा है।

उत्तर छत्तीसगढ़ में ज्यादा असर

मौसम विभाग के अनुसार सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, जशपुर, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरबा, बिलासपुर और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही समेत आसपास के इलाकों में बारिश की गतिविधियां ज्यादा रह सकती हैं। कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ बिजली गिरने का खतरा भी है।

16 से 19 अगस्त तक ऐसा रहेगा मौसम

ये खबर भी पढ़ें…
बलरामपुर स्कूल में विवाद: छात्रा के परिजनों ने शिक्षक पर लगाए गंभीर आरोप, DEO ने बनाई जांच टीम
बलरामपुर स्कूल में विवाद: छात्रा के परिजनों ने शिक्षक पर लगाए गंभीर आरोप, DEO ने बनाई जांच टीम
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक निजी स्कूल के पीटी शिक्षक पर 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

16 अगस्त: अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, कुछ जगह भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना।

17 अगस्त: बारिश का दौर जारी रहेगा, कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

18 अगस्त: कई इलाकों में बारिश, कुछ जगह भारी बारिश और आकाशीय बिजली का खतरा।

ये खबर भी पढ़ें…
अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री साय
अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री साय
रायपुर, 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय स्वर्गीय श्री अटल बिहारी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

19 अगस्त: हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना।

बीते 24 घंटे में कई इलाकों में झमाझम बारिश

उत्तर छत्तीसगढ़ समेत प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटे के दौरान अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई। कोटाडोल में करीब 130 मिमी, शंकरगढ़ और पोड़ी-उपरोड़ा में 110-110 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा कई अन्य इलाकों में भी 50 मिमी या उससे अधिक बारिश रिकॉर्ड हुई।

मौसम विभाग ने लोगों से गरज-चमक के दौरान खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों के पास न जाने तथा नदी-नालों के बढ़े जलस्तर से दूर रहने की अपील की है।

ये खबर भी पढ़ें…
Atal Ji’s Resolve and Vision Gave Chhattisgarh a Distinct Identity; State Progressing on the Path of Good Governance and Antyodaya: Chief Minister Vishnu Deo Sai
Atal Ji’s Resolve and Vision Gave Chhattisgarh a Distinct Identity; State Progressing on the Path of Good Governance and Antyodaya: Chief Minister Vishnu Deo Sai
Raipur, August 16, 2026/Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai paid tribute to former Prime Minister and Bharat Ratna late Shri...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.