रायपुर। रायपुर से भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल और छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य सचिव आईएएस अमित कटारिया के बीच चल रहा विवाद अब और तूल पकड़ता नजर आ रहा है। इस मामले में मध्यप्रदेश की पूर्व सांसद और पूर्व कैबिनेट मंत्री जयश्री बनर्जी भी सामने आई हैं। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र भेजकर आईएएस अमित कटारिया के खिलाफ लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

जयश्री बनर्जी ने 5 अगस्त 2026 को लोकसभा अध्यक्ष को पत्र भेजा। पत्र में उन्होंने कहा कि मीडिया रिपोर्टों के माध्यम से उन्हें रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल की ओर से आईएएस अमित कटारिया के खिलाफ की गई शिकायत की जानकारी मिली है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग करते हुए कहा कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC SI रिजल्ट पर सियासत तेज: कांग्रेस के सवालों पर भाजयुमो का पलटवार, बोला- युवाओं की मेहनत पर न उठाएं सवाल
CGPSC SI रिजल्ट पर सियासत तेज: कांग्रेस के सवालों पर भाजयुमो का पलटवार, बोला- युवाओं की मेहनत पर न उठाएं सवाल
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा के परिणाम को लेकर प्रदेश में सियासी बयानबाजी तेज...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष से इस पूरे मामले में लोकसभा सचिवालय की ओर से तथ्यात्मक जानकारी उपलब्ध कराने का भी आग्रह किया है, ताकि शिकायत में लगाए गए आरोपों और पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके।

108 एंबुलेंस टेंडर की भी जांच की मांग

जयश्री बनर्जी ने अपने पत्र में 108 एंबुलेंस सेवा के टेंडर से जुड़े मामले को भी उठाया है। उन्होंने टेंडर प्रक्रिया की जांच कराने और यदि किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो संबंधित जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

अमित कटारिया के खिलाफ शिकायत और अब जयश्री बनर्जी के लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखने के बाद यह मामला राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि, आरोपों की वास्तविकता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
सक्ती में 9वीं के छात्र की मौत: हॉस्टल के शौचालय में फंदे से लटका मिला शव, प्रिंसिपल पर प्रताड़ना के आरोप
सक्ती में 9वीं के छात्र की मौत: हॉस्टल के शौचालय में फंदे से लटका मिला शव, प्रिंसिपल पर प्रताड़ना के आरोप
सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में एक आवासीय विद्यालय के 9वीं कक्षा के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.