महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के पिथौरा क्षेत्र में रविवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। कौड़िया-पीलवापली डेम में नहाने के दौरान दो बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। स्थानीय लोगों की मदद से एक बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि 15 वर्षीय रितिक ठाकुर पानी में डूबने के बाद लापता हो गया। हादसे के बाद से रितिक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के मुताबिक घटना दोपहर करीब 12:30 बजे की है। कौड़िया पारा निवासी रितिक ठाकुर एक अन्य बच्चे टीनकु बारिहा के साथ डेम में नहाने गया था। नहाते समय दोनों बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मदद के लिए प्रयास शुरू किए। टीनकु बारिहा को रस्सी के सहारे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन रितिक पानी में डूबने के बाद दिखाई नहीं दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा की कहानी: आजीविका डबरी से लक्ष्मी प्रसाद को मिला दोहरा लाभ, मछली पालन से आमदनी और खेती को सिंचाई का सहारा
सेवा की कहानी: आजीविका डबरी से लक्ष्मी प्रसाद को मिला दोहरा लाभ, मछली पालन से आमदनी और खेती को सिंचाई का सहारा
रायपुर, 29 सितम्बर 2026/ खेत में बनी आजीविका डबरी ने सरगुजा जिले के लक्ष्मी प्रसाद के परिवार के लिए आय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और लापता रितिक की तलाश शुरू की। स्थानीय लोग भी खोजबीन में जुटे हुए हैं। डेम के गहरे पानी में रितिक के लापता होने के बाद उसकी तलाश लगातार जारी है।

घटना की जानकारी मिलते ही रितिक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। बच्चे के नहीं मिलने से परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजन रितिक के सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं। फिलहाल पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से 15 वर्षीय रितिक ठाकुर की तलाश जारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री साय ने पारस पोर्टल के माध्यम से की प्रमुख योजनाओं एवं विकास कार्यों की राज्य स्तरीय समीक्षा
मुख्यमंत्री साय ने पारस पोर्टल के माध्यम से की प्रमुख योजनाओं एवं विकास कार्यों की राज्य स्तरीय समीक्षा
रायपुर, 29 सितम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.