रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा के परिणाम को लेकर प्रदेश में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस की ओर से परिणाम में कुछ अभ्यर्थियों के नाम और चयन प्रक्रिया को लेकर उठाए गए सवालों पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने पलटवार किया है। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने कांग्रेस के आरोपों को भ्रामक और तथ्यहीन बताते हुए कहा कि बिना पूरी जानकारी के अभ्यर्थियों की मेहनत और योग्यता पर सवाल उठाना उचित नहीं है।

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज से अभ्यर्थियों के नाम को लेकर की गई कथित टिप्पणियों पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ कोलाहल नियंत्रण विधेयक, 2026 पर जनता से मांगे गए सुझाव
छत्तीसगढ़ कोलाहल नियंत्रण विधेयक, 2026 पर जनता से मांगे गए सुझाव
रायपुर, 29 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग की ड्राफ्ट कमेटी द्वारा छत्तीसगढ़ कोलाहल नियंत्रण विधेयक, 2026 का प्रारंभिक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दस्तावेज दिखाकर अभ्यर्थियों के नाम पर दी सफाई

शनिवार को एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में राहुल टिकरिहा ने कुछ अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र, आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज पत्रकारों के सामने प्रस्तुत किए। उन्होंने दावा किया कि CGPSC की ओर से स्पष्ट किया गया है कि अभ्यर्थियों के नाम उनके वैध दस्तावेजों के आधार पर दर्ज किए गए हैं।

टिकरिहा ने कुछ अभ्यर्थियों के वीडियो भी पत्रकारों को दिखाए। उनके मुताबिक, ‘न्यूज़ कुमार प्रधान’ नाम के एक अभ्यर्थी ने वीडियो में बताया कि उनका वास्तविक नाम यही है। 10वीं की अंकसूची में सरनेम दर्ज नहीं होने और दस्तावेजों से जुड़ी स्थिति के कारण उनके नाम को लेकर भ्रम पैदा हुआ।

इसी तरह ‘हे राम, पिता दाताराम’ नाम के एक अन्य अभ्यर्थी ने भी अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर मुख्य परीक्षा में सफलता हासिल की है और उनके नाम को लेकर अनावश्यक विवाद खड़ा किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा की कहानी: आजीविका डबरी से लक्ष्मी प्रसाद को मिला दोहरा लाभ, मछली पालन से आमदनी और खेती को सिंचाई का सहारा
सेवा की कहानी: आजीविका डबरी से लक्ष्मी प्रसाद को मिला दोहरा लाभ, मछली पालन से आमदनी और खेती को सिंचाई का सहारा
रायपुर, 29 सितम्बर 2026/ खेत में बनी आजीविका डबरी ने सरगुजा जिले के लक्ष्मी प्रसाद के परिवार के लिए आय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

‘बिना तथ्य युवाओं की मेहनत पर सवाल उठाना गलत’

राहुल टिकरिहा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता कुछ अभ्यर्थियों के नाम को आधार बनाकर भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी अभ्यर्थी के नाम या चयन पर टिप्पणी करने से पहले उसके दस्तावेज और पूरी जानकारी की जांच की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवा वर्षों तक मेहनत करते हैं। ऐसे में बिना ठोस तथ्य के उनके चयन और योग्यता पर सवाल उठाना उनके मनोबल और मेहनत को प्रभावित कर सकता है।

पिछली सरकार पर भी साधा निशाना

पत्रकार वार्ता के दौरान भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने पिछली भूपेश बघेल सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने वर्ष 2023 के CGPSC परिणामों में कथित अनियमितताओं के आरोप दोहराते हुए दावा किया कि उस समय चयन सूची में अधिकारियों और नेताओं से जुड़े लोगों के नाम सामने आए थे।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री साय ने पारस पोर्टल के माध्यम से की प्रमुख योजनाओं एवं विकास कार्यों की राज्य स्तरीय समीक्षा
मुख्यमंत्री साय ने पारस पोर्टल के माध्यम से की प्रमुख योजनाओं एवं विकास कार्यों की राज्य स्तरीय समीक्षा
रायपुर, 29 सितम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

टिकरिहा ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन के दौरान करीब पांच वर्षों तक SI भर्ती प्रक्रिया अटकी रही और इसे पूरा नहीं किया जा सका। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने लंबित भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाकर युवाओं को रोजगार का अवसर दिया है।