रायपुर। राजधानी रायपुर के भाठागांव स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल के एक छात्र के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि करीब 40 सेकेंड में छात्र को 46 से ज्यादा थप्पड़ मारे गए। वीडियो में एक युवक पीड़ित छात्र के चेहरे पर लगातार थप्पड़ मारता हुआ दिखाई दे रहा है।

बताया जा रहा है कि स्कूल में किसी विवाद के बाद एक छात्र ने बाहर से कुछ युवकों को बुलाया। आरोप है कि इन युवकों ने स्कूल के छात्र के साथ मारपीट की और उसका वीडियो भी बनाया। बाद में वीडियो को सोशल मीडिया पर रील के रूप में वायरल कर दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
आंधी, बारिश और वज्रपात का खतरा: छत्तीसगढ़ के 30 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट
आंधी, बारिश और वज्रपात का खतरा: छत्तीसगढ़ के 30 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज लगातार बदला हुआ है। बंगाल की खाड़ी में बने मौसम सिस्टम के प्रभाव से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मारपीट करने वाले युवकों में से एक ने खुद को ‘डॉन’ बताया और अपनी मां के वकील होने का धौंस जमाते हुए कथित तौर पर कहा कि उसकी जज से सेटिंग है।

प्रिंसिपल से शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने का आरोप

पीड़ित पक्ष का कहना है कि घटना की शिकायत स्कूल के प्रिंसिपल से की गई थी, लेकिन इसके बावजूद मामले में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि घटना के बाद छात्र मानसिक रूप से परेशान है और उसने टीसी लेकर स्कूल छोड़ दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में: 19 साल से शहर में रह रहा था, फर्जी दस्तावेजों की जांच
बिलासपुर में संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में: 19 साल से शहर में रह रहा था, फर्जी दस्तावेजों की जांच
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में STF और जिला विशेष शाखा ने कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक को हिरासत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वायरल वीडियो सामने आने के बाद स्कूल परिसर में छात्रों की सुरक्षा और मारपीट की घटनाओं को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, वीडियो में दिखाई दे रही घटना और लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। मामले में पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।