रायपुर/कोरिया। छत्तीसगढ़ में रविवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में मां-बेटी समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार बच्चों सहित 14 लोग घायल हो गए। पहला हादसा राजधानी रायपुर के VIP चौक पर हुआ, जहां ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार मां-बेटी की जान चली गई। वहीं, कोरिया जिले के जमदुआरी घाट पर तेज रफ्तार बस और बोलेरो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई और 14 लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

VIP चौक पर ट्रक ने मां-बेटी को कुचला

रायपुर के VIP चौक पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां स्कूटी से जा रही मां-बेटी को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी गंभीर थी कि मां की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, नौ वर्षीय बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

ये खबर भी पढ़ें…
धान खरीदी से पहले किसानों की बढ़ी मुश्किलें, एग्रीस्टैक अप्रूवल नहीं होने से कृषक उन्नति योजना पर भी संकट
धान खरीदी से पहले किसानों की बढ़ी मुश्किलें, एग्रीस्टैक अप्रूवल नहीं होने से कृषक उन्नति योजना पर भी संकट
रायपुर। छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने जा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कोरिया में बस और बोलेरो की टक्कर, 14 घायल

दूसरा हादसा कोरिया जिले के जमदुआरी घाट पर हुआ, जहां तेज रफ्तार बस और बोलेरो के बीच टक्कर हो गई। दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार बच्चों समेत 14 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस कर रही हादसों की जांच

दोनों सड़क हादसों के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दुर्घटनाओं के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इन हादसों ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों से होने वाले खतरों को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
साय कैबिनेट में यूसीसी से लेकर धान खरीदी तक पर मंथन, कई अहम प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी
साय कैबिनेट में यूसीसी से लेकर धान खरीदी तक पर मंथन, कई अहम प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 18 नवंबर को राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.