बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हवाई सेवाओं के विस्तार और एयरपोर्ट को 4C श्रेणी का बनाने की मांग को लेकर चल रहा हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति का आंदोलन सातवें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। आंदोलन की सातवीं वर्षगांठ पर 26 अक्टूबर को समिति ने अनूठे विरोध प्रदर्शन की तैयारी की है। इसके तहत सुबह 11 बजे राघवेंद्र राव सभा भवन स्थित महाधरना स्थल से कलेक्ट्रेट तक उल्टा मार्च निकाला जाएगा। इसके बाद कलेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपकर बिलासपुर एयरपोर्ट के विकास और महानगरों तक सीधी उड़ानें शुरू करने की मांग उठाई जाएगी।

4C एयरपोर्ट के लिए रनवे विस्तार जरूरी

बिलासपुर में हवाई सेवाओं के विस्तार की मांग को लेकर करीब सात साल पहले जन आंदोलन शुरू हुआ था। इस आंदोलन के परिणामस्वरूप 1 मार्च 2021 से शहर में हवाई सेवा शुरू हुई। हालांकि, वर्तमान में एयरपोर्ट का रनवे करीब 1,500 मीटर लंबा है, जिसके कारण यहां छोटे एटीआर विमानों का ही संचालन हो पा रहा है। बोइंग और एयरबस जैसे बड़े विमानों के संचालन के लिए जरूरी सुविधाओं के अभाव में प्रमुख एयरलाइंस कंपनियां यहां से व्यापक हवाई सेवाएं शुरू नहीं कर पा रही हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में शिक्षकों-कर्मचारियों की छुट्टी के नियम बदले, अब ऑफलाइन आवेदन मान्य नहीं
छत्तीसगढ़ में शिक्षकों-कर्मचारियों की छुट्टी के नियम बदले, अब ऑफलाइन आवेदन मान्य नहीं
रायपुर, 25 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए छुट्टी लेने की प्रक्रिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

समिति की मांग है कि बिलासपुर एयरपोर्ट को 4C श्रेणी का बनाने के लिए रनवे की लंबाई बढ़ाकर कम से कम 2,200 मीटर की जाए। इसके लिए जमीन उपलब्ध कराए जाने के बावजूद पिछले एक साल से निर्माण कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर समिति ने नाराजगी जताई है।

स्थायी एटीसी टावर और नए टर्मिनल की मांग

समिति के मुताबिक, बिलासपुर एयरपोर्ट अभी भी मोबाइल एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) टावर के सहारे संचालित हो रहा है। एयरपोर्ट पर स्थायी एटीसी टावर और आधुनिक टर्मिनल भवन का निर्माण भी जरूरी है। समिति का कहना है कि बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से ही बिलासपुर से बड़े शहरों के लिए नियमित हवाई सेवाओं का रास्ता साफ हो सकेगा।

दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु के लिए सीधी उड़ानों की मांग

ये खबर भी पढ़ें…
प्रेस क्लब परिसर में पिस्तौल से फायरिंग, पदाधिकारियों को जान से मारने की धमकी
प्रेस क्लब परिसर में पिस्तौल से फायरिंग, पदाधिकारियों को जान से मारने की धमकी
रायपुर। राजधानी रायपुर के मोतीबाग स्थित प्रेस क्लब परिसर के बाहर हवाई फायरिंग करने और पदाधिकारियों को धमकी देने के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बिलासपुर से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और कोलकाता जैसे प्रमुख महानगरों के लिए नियमित सीधी उड़ानें शुरू करने की मांग लंबे समय से की जा रही है। फिलहाल समिति के अनुसार, दिल्ली के लिए सप्ताह में चार दिन और कोलकाता के लिए दो दिन उड़ानें संचालित होती हैं। समिति का आरोप है कि इन सेवाओं का संचालन भी नियमित नहीं है। ऐसे में यात्रियों को बेहतर हवाई कनेक्टिविटी का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

दर्जनों संगठनों ने दिया आंदोलन को समर्थन

हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति की अपील पर शहर के कई सामाजिक, व्यापारिक, औद्योगिक, चिकित्सा, खेल और राजनीतिक संगठनों ने आंदोलन को समर्थन दिया है। उल्टा मार्च में जिला अधिवक्ता संघ, मर्चेंट एसोसिएशन, मॉल धक्का व्यापारी संघ, जिला उद्योग संघ, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, होटल एसोसिएशन, बिलासपुर क्रिकेट संघ, हॉकी संघ और रेलवे मेन्स कांग्रेस सहित विभिन्न राजनीतिक दलों एवं छात्र संगठनों के शामिल होने की उम्मीद है।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर में होम डेकोरेशन की दुकान में आग से मचा हड़कंप, लाखों के नुकसान की आशंका
रायपुर में होम डेकोरेशन की दुकान में आग से मचा हड़कंप, लाखों के नुकसान की आशंका
रायपुर। राजधानी रायपुर के पंडरी इलाके में सिटी सेंटर मॉल के पास स्थित होम डेकोरेशन की दुकान में आग लगने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महाधरना भी लगातार जारी

एयरपोर्ट के विस्तार की मांग को लेकर समिति का अखंड महाधरना भी जारी है। धरने में मनोज श्रीवास, रवि बनर्जी, विभूतिभूषण गौतम, बद्री यादव, प्रतीक तिवारी, शिरीष कश्यप, समीर अहमद बबला, मजहर खान, गोपी राव, प्रकाश बहरानी, आशुतोष शर्मा, महेश दुबे टाटा, देवेंद्र सिंह ठाकुर, ऋषि राज सिंह गौतम, रशीद बख्श, केशव गोरख, मोहन जायसवाल, विजय वर्मा, मोहसिन अली और सुदीप श्रीवास्तव सहित अन्य लोग शामिल रहे।

समिति ने स्पष्ट किया है कि बिलासपुर को बेहतर हवाई कनेक्टिविटी दिलाने, रनवे का विस्तार कराने और आधुनिक एयरपोर्ट सुविधाएं विकसित करने की मांग को लेकर आंदोलन जारी रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ BJP की नई प्रभारी स्मृति ईरानी की दो टूक, बैठकों में सिर्फ आमंत्रित लोगों को मिलेगी एंट्री
छत्तीसगढ़ BJP की नई प्रभारी स्मृति ईरानी की दो टूक, बैठकों में सिर्फ आमंत्रित लोगों को मिलेगी एंट्री
रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार रायपुर पहुंचीं स्मृति ईरानी ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.