बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। दरदुरा गांव के पास खड़े ट्रक में अंबिकापुर से रायपुर जा रही यात्री बस पीछे से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 से 10 यात्रियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।

हादसा सुबह करीब 5:30 बजे सिमगा थाना क्षेत्र में इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास हुआ। बताया जा रहा है कि नेशनल हाईवे पर एक ट्रक खराब हो गया था। सुरक्षा के मद्देनजर ट्रक के पास स्टॉपर लगाया गया था। इसी दौरान अंबिकापुर से रायपुर जा रही रॉयल कंपनी की बस (CG04 NM 0859) ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। बस में कुल 22 यात्री सवार थे।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ BJP की नई प्रभारी स्मृति ईरानी की दो टूक, बैठकों में सिर्फ आमंत्रित लोगों को मिलेगी एंट्री
छत्तीसगढ़ BJP की नई प्रभारी स्मृति ईरानी की दो टूक, बैठकों में सिर्फ आमंत्रित लोगों को मिलेगी एंट्री
रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार रायपुर पहुंचीं स्मृति ईरानी ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

टक्कर इतनी जोरदार कि एक यात्री का पैर कटकर अलग हो गया

टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में सवार एक यात्री का पैर कटकर अलग हो गया। हादसे के बाद बस में फंसे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। राहत और बचाव कार्य के दौरान गैस कटर की मदद से फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

ड्राइवर, हेल्पर समेत तीन की मौत

इस हादसे में जशपुर निवासी बस चालक भागीरथी यादव (37), बलरामपुर निवासी हेल्पर पवन देवांगन (24) और बलरामपुर निवासी यात्री समीम मोहम्मद (39) की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। दुर्घटना के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर से दिल्ली-मुंबई तक सीधी उड़ानों की मांग, आज निकलेगा उल्टा मार्च
बिलासपुर से दिल्ली-मुंबई तक सीधी उड़ानों की मांग, आज निकलेगा उल्टा मार्च
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हवाई सेवाओं के विस्तार और एयरपोर्ट को 4C श्रेणी का बनाने की मांग को लेकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.