जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में 10 लाख रुपये के कर्ज के विवाद को लेकर दो लोगों की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि उधार लिए गए रुपये वापस करने से बचने के लिए एक ग्रामीण ने शराब में सुहागा (बोरेक्स पाउडर) मिलाकर निजी क्लिनिक संचालक और बहुजन समाज पार्टी (BSP) के पार्षद को पिला दिया। शराब पीने के बाद दोनों की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें बिलासपुर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में आरोपी को हिरासत में लिया है।

मृतकों की पहचान पनगांव निवासी बसपा पार्षद रामखिलावन जांगड़े (55) और निजी क्लिनिक संचालक जोहितराम खरे (52) के रूप में हुई है। वहीं, कमलनाथ खरे उर्फ राजा पर दोनों की हत्या करने का आरोप है। घटना पामगढ़ थाना क्षेत्र के पनगांव की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
निजी स्कूलों की मनमानी पर लगेगी लगाम! बीईओ-एबीईओ को निरीक्षण की जिम्मेदारी
निजी स्कूलों की मनमानी पर लगेगी लगाम! बीईओ-एबीईओ को निरीक्षण की जिम्मेदारी
बिलासपुर। जिले के निजी स्कूलों की मनमानी और नियमों की अनदेखी पर अब शिक्षा विभाग की नजर रहेगी। प्राक्कलन समिति...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

10 लाख रुपये के लेनदेन को लेकर था विवाद

जानकारी के मुताबिक, कमलनाथ खरे उर्फ राजा और जोहितराम खरे दोनों पनगांव के निवासी हैं। जोहितराम गांव में निजी क्लिनिक चलाते थे। करीब चार महीने पहले कमलनाथ ने घरेलू काम के लिए उनसे 10 लाख रुपये उधार लिए थे।

बताया जा रहा है कि जब जोहितराम ने अपने रुपये वापस मांगे, तो कमलनाथ उन्हें लगातार टालता रहा। वह जल्द ही रकम लौटाने की बात कहता था, लेकिन रुपये वापस नहीं कर रहा था। आरोप है कि इसी विवाद के चलते उसने जोहितराम को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

शराब पीने के लिए बुलाया, पार्षद भी पहुंचे

बताया जा रहा है कि शुक्रवार को कमलनाथ खरे उर्फ राजा ने अपने साथी मुकेश कश्यप के साथ मिलकर जोहितराम खरे को शराब पीने के लिए बुलाया था। कमलनाथ ने मुकेश को बताया था कि उसने अंग्रेजी शराब की तीन बोतलें खरीदी हैं। इसके बाद दोनों ने एक बोतल शराब पी, जबकि दूसरी बोतल मुकेश ने अपने पास रख ली।

ये खबर भी पढ़ें…
धान खरीदी से पहले किसानों की बढ़ी मुश्किलें, एग्रीस्टैक अप्रूवल नहीं होने से कृषक उन्नति योजना पर भी संकट
धान खरीदी से पहले किसानों की बढ़ी मुश्किलें, एग्रीस्टैक अप्रूवल नहीं होने से कृषक उन्नति योजना पर भी संकट
रायपुर। छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने जा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी दौरान जोहितराम खरे के साथी और बसपा पार्षद रामखिलावन जांगड़े भी वहां पहुंच गए। आरोप है कि कमलनाथ ने पार्षद को शराब की एक बोतल दी। इसके बाद सभी ने साथ बैठकर शराब पी। कुछ समय बाद कमलनाथ अपने साथी मुकेश कश्यप के साथ वहां से चला गया।

घर पहुंचते ही बिगड़ी दोनों की तबीयत

बताया जा रहा है कि बाद में रामखिलावन जांगड़े और जोहितराम खरे ने अपने पास रखी शराब पी। घर पहुंचने के बाद दोनों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। उनकी हालत देखकर परिजन और आसपास के लोग उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पामगढ़ लेकर पहुंचे।

 

ये खबर भी पढ़ें…
साय कैबिनेट में यूसीसी से लेकर धान खरीदी तक पर मंथन, कई अहम प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी
साय कैबिनेट में यूसीसी से लेकर धान खरीदी तक पर मंथन, कई अहम प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 18 नवंबर को राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.