कोंडागांव। जिले के पुलिस विभाग में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा ने छह निरीक्षक और उपनिरीक्षकों की पदस्थापना में अस्थायी बदलाव किया है। इस फेरबदल के तहत केशकाल, फरसगांव और पुंगारपाल थानों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। वहीं, कुछ अधिकारियों को थानों से हटाकर रक्षित केंद्र में पदस्थ किया गया है। एसपी कार्यालय से 24 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार, यह व्यवस्था आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।

 केशकाल थाना प्रभारी की बदली जिम्मेदारी

जारी आदेश के मुताबिक, निरीक्षक विकास बघेल को थाना केशकाल के प्रभारी पद से हटाकर रक्षित केंद्र में पदस्थ किया गया है। वहीं, शिकायत शाखा में पदस्थ निरीक्षक रितेश मिश्रा को केशकाल थाने की कमान सौंपी गई है। अब वे थाना प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
निजी स्कूलों की मनमानी पर लगेगी लगाम! बीईओ-एबीईओ को निरीक्षण की जिम्मेदारी
निजी स्कूलों की मनमानी पर लगेगी लगाम! बीईओ-एबीईओ को निरीक्षण की जिम्मेदारी
बिलासपुर। जिले के निजी स्कूलों की मनमानी और नियमों की अनदेखी पर अब शिक्षा विभाग की नजर रहेगी। प्राक्कलन समिति...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 फरसगांव थाने में आलोक साहू की नियुक्ति

प्रशासनिक फेरबदल के तहत निरीक्षक आलोक साहू को नक्सल सेल से हटाकर थाना फरसगांव का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, उपनिरीक्षक शशिभूषण पटेल को फरसगांव थाने से हटाकर रक्षित केंद्र भेजा गया है।

 पुंगारपाल थाने की जिम्मेदारी तरुण मयती को

थाना पुंगारपाल में भी बदलाव किया गया है। यहां पदस्थ निरीक्षक मनीषप्रसाद राजवाड़े को हटाकर रक्षित केंद्र में पदस्थ किया गया है। वहीं, थाना कोंडागांव में पदस्थ उपनिरीक्षक तरुण मयती को स्थानांतरित कर पुंगारपाल थाने का प्रभारी बनाया गया है।

 नई पदस्थापना पर कार्यभार संभालने के निर्देश

पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को अपनी नई पदस्थापना के अनुसार कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। यह फेरबदल आगामी आदेश तक लागू रहेगा। प्रशासनिक बदलाव के बाद संबंधित थानों में नई जिम्मेदारियों के साथ अधिकारी कामकाज संभालेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
धान खरीदी से पहले किसानों की बढ़ी मुश्किलें, एग्रीस्टैक अप्रूवल नहीं होने से कृषक उन्नति योजना पर भी संकट
धान खरीदी से पहले किसानों की बढ़ी मुश्किलें, एग्रीस्टैक अप्रूवल नहीं होने से कृषक उन्नति योजना पर भी संकट
रायपुर। छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने जा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

ये खबर भी पढ़ें…
साय कैबिनेट में यूसीसी से लेकर धान खरीदी तक पर मंथन, कई अहम प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी
साय कैबिनेट में यूसीसी से लेकर धान खरीदी तक पर मंथन, कई अहम प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 18 नवंबर को राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.