असम के कोकराझार में आयोजित एक पार्टी के दौरान दो वरिष्ठ IPS अधिकारियों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर शुरू हुई बहस के बाद कोकराझार के SSP अक्षत गर्ग और DIG वाईटी गेत्सु आपस में भिड़ गए। हाथापाई में SSP अक्षत गर्ग को कई चोटें आई हैं। पार्टी 7वीं असम पुलिस बटालियन के परिसर में आयोजित की गई थी। हालांकि, घटना किस दिन हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

 SSP अक्षत गर्ग ने आयोजित की थी पार्टी

जानकारी के मुताबिक, सराईखोला स्थित 7वीं असम पुलिस बटालियन के परिसर में SSP अक्षत गर्ग की ओर से पार्टी आयोजित की गई थी। इसमें DIG वाईटी गेत्सु भी शामिल हुए थे। पार्टी के दौरान दोनों अधिकारियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया।

ये खबर भी पढ़ें…
जशपुर के पांच आदिवासी युवा अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था से लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण
जशपुर के पांच आदिवासी युवा अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था से लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण
रायपुर, 21 नवम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के जनजातीय अंचलों में पर्यटन की संभावनाओं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जा रहा है कि शुरुआती बहस देखते ही देखते बढ़ गई और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इस दौरान SSP अक्षत गर्ग को चोटें आईं। हालांकि, विवाद की वास्तविक वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। असम पुलिस मुख्यालय की ओर से भी घटना को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

CM ने DGP को विवाद सुलझाने की जिम्मेदारी दी

मामले की जानकारी सामने आने के बाद मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने असम के पुलिस महानिदेशक (DGP) को दोनों अधिकारियों के बीच विवाद सुलझाने की जिम्मेदारी सौंपी है। DGP ने वरिष्ठ IPS अधिकारी सुरेंद्र कुमार को इस मामले में हस्तक्षेप कर दोनों अधिकारियों के बीच सुलह कराने के निर्देश दिए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
क्या अगले 10 साल में AI बदल देगा चिकित्सा विज्ञान की तस्वीर? गंभीर बीमारियों पर बढ़ी उम्मीद
क्या अगले 10 साल में AI बदल देगा चिकित्सा विज्ञान की तस्वीर? गंभीर बीमारियों पर बढ़ी उम्मीद
AI in Medicine: भारत जैसे देश में महंगे होते इलाज के बीच बहुत से लोग अस्पताल जाने के बजाय खुद...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि SSP अक्षत गर्ग को कितनी गंभीर चोटें आई हैं और इस मामले में किसी अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी या नहीं।

 दिन में अनुशासन का संदेश, रात में अफसरों के बीच विवाद

यह घटना उस दिन सामने आई, जब मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने डेरगांव स्थित लाचित बोरफुकन पुलिस अकादमी में नए भर्ती पुलिसकर्मियों की पासिंग आउट परेड को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को अनुशासन और जिम्मेदारी का संदेश दिया था। वहीं, उसी दिन दो वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के बीच पार्टी में विवाद और हाथापाई की घटना सामने आने से पुलिस महकमे में चर्चा तेज हो गई है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
सारा तेंदुलकर और राजवीर देओल की शादी की खबरें निकलीं अफवाह, जानिए क्या है सच्चाई
सारा तेंदुलकर और राजवीर देओल की शादी की खबरें निकलीं अफवाह, जानिए क्या है सच्चाई
सोशल मीडिया पर इन दिनों सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर और सनी देओल के बेटे राजवीर देओल की शादी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.