रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले दो दिनों से जारी बारिश का दौर फिलहाल थम गया है, लेकिन लगातार बारिश के बाद नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। रायपुर से बस्तर तक कई इलाकों में पानी उफान पर है। खारून नदी रायपुर में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। वहीं, रायपुर-दुर्ग को जोड़ने वाला पुराना पुल पानी में डूब गया है। अमलेश्वर जाने वाला रास्ता दूसरे दिन भी बंद रहा।

महादेव घाट में गणेश विसर्जन के लिए केवल समितियों के सदस्यों को प्रवेश दिया जा रहा है। प्रदेशभर में उफनती नदी-नालियों की अलग-अलग घटनाओं में 12 लोग बह गए, जिनमें तीन की मौत हो गई।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बैठकों का दौर: सुखदेव भगत की मौजूदगी में विधायक दल की बैठक आज
छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बैठकों का दौर: सुखदेव भगत की मौजूदगी में विधायक दल की बैठक आज
रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी एवं सांसद सुखदेव भगत रविवार को अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौसम विभाग ने रविवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। रविवार सुबह जगदलपुर के पास डोंगा घाट में फंसे करीब 10 लोगों को वायुसेना के हेलिकॉप्टर की मदद से सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। वहीं, गंगरेल बांध के सभी 14 गेट खोले जाने के बाद महानदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है।

रायगढ़ जिले के 10 गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। प्रशासन ने कई परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। ब्लेडाबाजार के गिधौरी में बस्तियों में पानी भरने से जनजीवन प्रभावित हुआ। शिवरीनारायण में शबरी सेतु पूरी तरह डूब गया है और पुल पर करीब सात फीट पानी बताया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
KBC 18 में अमिताभ बच्चन बोले- हमारे घर आया होता तो वहीं गोली मार देते, जाने पूरी खबर
KBC 18 में अमिताभ बच्चन बोले- हमारे घर आया होता तो वहीं गोली मार देते, जाने पूरी खबर
मुंबई। ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ के एक विशेष एपिसोड में 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मामले से जुड़े कई अहम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.