रायपुर। परीक्षाओं और परीक्षा व्यवस्था में लगातार सामने आ रही गड़बड़ियों को लेकर पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय (रविवि) एक बार फिर सवालों के घेरे में है। गलत प्रश्नपत्र बांटे जाने और परीक्षा समय-सारिणी में बार-बार बदलाव के बाद अब विश्वविद्यालय पर बिना परीक्षा आयोजित किए ही परिणाम जारी करने का गंभीर आरोप लगा है। हैरानी की बात यह है कि संबंधित विषय की परीक्षा दिए बिना ही छात्रों को परिणाम में पूरक की श्रेणी में डाल दिया गया।

मामला बीए द्वितीय वर्ष के चतुर्थ सेमेस्टर का है। प्रभावित छात्र पिछले करीब एक महीने से अपनी समस्या को लेकर विश्वविद्यालय के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें कोई स्पष्ट समाधान नहीं मिल सका है।

ये खबर भी पढ़ें…
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जीपीएम में चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जीपीएम में चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
रायपुर, 9 सितंबर 2026। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा एवं समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विषय को लेकर कॉलेज और विश्वविद्यालय आमने-सामने

शिकायत लेकर जब छात्र रविवि पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि संबंधित विषय परीक्षा की समय-सारिणी में शामिल ही नहीं था। छात्रों का कहना है कि महाविद्यालय में उन्हें इकोनॉमिक्स हिस्ट्री विषय पढ़ाया जाना था, जबकि परीक्षा और परिणाम से जुड़े दस्तावेजों में मनी बैंकिंग विषय का मामला सामने आ गया।

इस गड़बड़ी के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन और महाविद्यालय प्रबंधन एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं। दोनों संस्थानों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जबकि इसका सीधा खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ रहा है।

अंकसूची में भी गड़बड़ी का आरोप

छात्रों को दी गई अंकसूची में भी गंभीर त्रुटि सामने आने का आरोप है। अंकसूची में मनी बैंकिंग के स्थान पर बीकॉम के एक विषय का उल्लेख करते हुए छात्रों को अनुत्तीर्ण बताया गया है। छात्रों का कहना है कि जिस विषय की परीक्षा ही आयोजित नहीं हुई, उसमें उन्हें पूरक या अनुत्तीर्ण कैसे घोषित किया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
उप मुख्यमंत्री ने नगर निगमों और जिला मुख्यालय वाले नगर पालिकाओं के कार्यों की समीक्षा की
उप मुख्यमंत्री ने नगर निगमों और जिला मुख्यालय वाले नगर पालिकाओं के कार्यों की समीक्षा की
रायपुर. 9 सितम्बर 2026. उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने आज राज्य के सभी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लगातार हो रही इस तरह की गड़बड़ियों से विद्यार्थियों में नाराजगी और चिंता बढ़ गई है। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मामले की जांच कर त्रुटिपूर्ण परिणाम को तत्काल सुधारने और बिना परीक्षा लिए पूरक घोषित किए गए विद्यार्थियों को राहत देने की मांग की है।