राजनांदगांव। इस वर्ष धार्मिक पंचांग के अनुसार एक दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है। करीब 50 साल बाद हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का पर्व एक ही दिन, 14 सितंबर को मनाया जाएगा। सामान्य तौर पर हरतालिका तीज के अगले दिन भगवान गणेश का जन्मोत्सव और गणेश चतुर्थी मनाई जाती है, लेकिन इस बार तिथियों के विशेष संयोग के कारण दोनों प्रमुख पर्व एक ही दिन पड़ रहे हैं।

इस विशेष अवसर पर श्रद्धालुओं के घरों में सुबह प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश का गाजे-बाजे के साथ स्वागत कर उनकी स्थापना की जाएगी। वहीं शाम के समय सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना के साथ भगवान शिव और माता पार्वती की प्रतिमा बनाकर विधि-विधान से हरतालिका तीज का पूजन करेंगी।

ये खबर भी पढ़ें…
हुनर को मिला बिहान का साथ, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ीं रानू कैवर्त
हुनर को मिला बिहान का साथ, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ीं रानू कैवर्त
रायपुर, 7 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तृतीया और चतुर्थी तिथि के विशेष मेल से बना संयोग

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार तृतीया तिथि के विस्तार और मध्याह्न काल में चतुर्थी तिथि के प्रवेश के कारण यह विशेष स्थिति बनी है। भारतीय काल गणना के अनुसार भगवान गणेश की स्थापना मध्याह्न काल में शुभ मानी जाती है, जबकि हरतालिका तीज का निर्जला व्रत सूर्योदय से शुरू होकर प्रदोष काल यानी गोधूलि बेला में मुख्य रूप से पूजन के साथ संपन्न होता है।

इस तरह एक ही दिन सुबह गणपति की आराधना और शाम को भगवान शिव-माता पार्वती की पूजा का विशेष अवसर मिलेगा। धार्मिक दृष्टि से इसे शिव परिवार की आराधना का दुर्लभ महासंयोग माना जा रहा है।

प्रमुख पंचांगों में भी तिथियों को लेकर एकरूपता

इस विशेष संयोग को लेकर देश के प्रमुख पंचांगों की गणना में भी एकरूपता देखने को मिल रही है। नीमच के निर्णय सागर पंचांग, जबलपुर के भुवन विजय पंचांग, बनारस के प्रतिष्ठित ऋषिकेश पंचांग और रायपुर के देव पंचांग में तृतीया और चतुर्थी तिथि के इस विशेष मेल का उल्लेख किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा की
खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा की
रायपुर, 7 सितंबर 2026/खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयालदास बघेल ने आज मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पंचांगों के अनुसार हरतालिका व्रत और गणेश स्थापना के लिए आवश्यक तिथियों का संयोग एक ही दिन बन रहा है, जिसके कारण दोनों पर्वों के धार्मिक अनुष्ठान 14 सितंबर को संपन्न होंगे।

14 सितंबर को रहेगा अवकाश

प्रदेश में हरतालिका तीज के अवसर पर शासकीय अवकाश दिया जाता है। शासकीय कैलेंडर के अनुसार इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का अवकाश निर्धारित है। वहीं गणेश चतुर्थी के लिए वैकल्पिक अवकाश भी इसी दिन निर्धारित होने से इस दुर्लभ संयोग की विशेष चर्चा हो रही है।

धार्मिक आस्था और पंचांग गणना के इस अनोखे मेल के कारण 14 सितंबर का दिन श्रद्धालुओं के लिए विशेष महत्व रखेगा। एक ही दिन विघ्नहर्ता गणेश की स्थापना और अखंड सौभाग्य की कामना के साथ शिव-पार्वती की आराधना का अवसर मिलने से घर-घर में उत्सव और भक्ति का माहौल देखने को मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
रील का नेटवर्क गया तो गुस्से में महिला ने पीया कीटनाशक, इलाज के दौरान मौत
रील का नेटवर्क गया तो गुस्से में महिला ने पीया कीटनाशक, इलाज के दौरान मौत
कोरबा। मोबाइल पर रील और सीरियल देखने की आदत किस तरह खतरनाक साबित हो सकती है, इसका मामला कोरबा जिले...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.