बिलासपुर. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को जल्द नया मुख्य न्यायाधीश मिल सकता है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने ओडिशा हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस कृष्ण राम मोहापात्रा को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का अगला मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की है। वहीं, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस संजय के. अग्रवाल को राजस्थान हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की भी कॉलेजियम ने सिफारिश की है।

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की 6 अगस्त 2026 को आयोजित बैठक में जस्टिस कृष्ण राम मोहापात्रा के नाम की अनुशंसा छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद के लिए की गई थी। वर्तमान मुख्य न्यायाधीश के 4 सितंबर 2026 को सेवानिवृत्त होने के बाद जस्टिस मोहापात्रा को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने की संभावना है।

ये खबर भी पढ़ें…
दिन की ED रिमांड खत्म, सतपाल छाबड़ा और उत्कर्ष चंद्राकर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
दिन की ED रिमांड खत्म, सतपाल छाबड़ा और उत्कर्ष चंद्राकर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
रायपुर। DMF और CGPSC घोटाले से जुड़े मामलों में गिरफ्तार दो आरोपियों की पांच दिन की कस्टोडियल रिमांड पूरी होने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 31 अगस्त 2026 को हुई बैठक में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस संजय के. अग्रवाल को राजस्थान हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की है। कॉलेजियम की इस अनुशंसा के बाद दोनों न्यायाधीशों को नई संवैधानिक जिम्मेदारियां मिलने का रास्ता साफ हो गया है।

न्यायिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव

दोनों न्यायाधीशों के संबंध में कॉलेजियम की सिफारिश को न्यायिक व्यवस्था में अहम बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। जस्टिस मोहापात्रा के छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनने से प्रदेश की सर्वोच्च न्यायिक संस्था को नया नेतृत्व मिलेगा, वहीं जस्टिस संजय के. अग्रवाल राजस्थान हाईकोर्ट की कमान संभालने की दिशा में आगे बढ़ेंगे।

हालांकि, कॉलेजियम की सिफारिश के बाद नियुक्तियों की औपचारिक प्रक्रिया पूरी होना शेष है।

ये खबर भी पढ़ें…
थमा मानसून, निकली धूप; अगले 48 घंटे में कहीं-कहीं बूंदाबांदी के आसार
थमा मानसून, निकली धूप; अगले 48 घंटे में कहीं-कहीं बूंदाबांदी के आसार
बिलासपुर। लंबे समय तक सक्रिय रहे मानसून के बाद अब बारिश की रफ्तार धीमी पड़ गई है। न्यायधानी बिलासपुर और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.