नई दिल्ली। एपल ने अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स को पेश कर दिया है। दोनों मॉडल्स की भारत समेत दुनियाभर के बाजारों में बुकिंग शुरू हो गई है। भारत में आईफोन 18 प्रो की शुरुआती कीमत 1.65 लाख रुपये, जबकि आईफोन 18 प्रो मैक्स की कीमत 1.80 लाख रुपये रखी गई है।

कंपनी ने इस बार प्रो मॉडल्स में कई बड़े हार्डवेयर और एआई फीचर्स शामिल किए हैं। इनमें नया A20 Pro चिपसेट, एडवांस्ड कूलिंग सिस्टम और मेन कैमरे में पहली बार वेरिएबल अपर्चर तकनीक शामिल है। यह तकनीक DSLR कैमरों की तरह रोशनी के हिसाब से अपर्चर को एडजस्ट करने में मदद करेगी। हालांकि, ग्लोबल मार्केट की तुलना में भारतीय बाजार में दोनों मॉडल्स की कीमत अधिक रखी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Samsung Galaxy S26 Ultra हुआ सस्ता, 15% तक कम कीमत में मिल रहा रीफर्बिश्ड फोन
Samsung Galaxy S26 Ultra हुआ सस्ता, 15% तक कम कीमत में मिल रहा रीफर्बिश्ड फोन
नई दिल्ली। सैमसंग ने भारतीय बाजार में अपने प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S26 और Galaxy S26 Ultra के Certified Re-Newed...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Siri AI में 6 बड़े अपडेट

एपल ने Siri को ज्यादा स्मार्ट और उपयोगी बनाने के लिए कई नए फीचर्स जोड़े हैं।

स्क्रीन देखकर काम करेगी: Siri स्क्रीन पर दिखाई दे रही चीजों को समझकर उससे जुड़ा काम कर सकेगी।

पर्सनल डेटा से जवाब: ईमेल, मैसेज और कैलेंडर की जानकारी के आधार पर फ्लाइट, मीटिंग या दूसरे प्लान की जानकारी दे सकेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
स्टोरेज फुल होने से हैं परेशान तो पहले चेक करें ये 4 फाइलें
स्टोरेज फुल होने से हैं परेशान तो पहले चेक करें ये 4 फाइलें
आजकल स्मार्टफोन में फोटो, वीडियो, ऐप्स और डॉक्यूमेंट लगातार बढ़ते रहते हैं। कुछ समय बाद इसका सीधा असर फोन की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ऐप्स के अंदर काम: Siri केवल ऐप खोलने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि फोटो एडिट करने या किसी को भेजने जैसे काम भी कर सकेगी।

बातचीत को बेहतर समझेगी: यूजर के अधूरे या अटकते वाक्यों को भी संदर्भ के आधार पर समझने की क्षमता बेहतर होगी।

टाइप करके कमांड: स्क्रीन के नीचे डबल टैप करके Siri को बोलने के बजाय टाइप कर कमांड दी जा सकेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
AI एप पर फोटो अपलोड करने से पहले रहें सावधान, 80 के दशक का लुक बनाने से पहले सोचें, आपकी फोटो बन सकती है साइबर अपराधियों का हथियार
AI एप पर फोटो अपलोड करने से पहले रहें सावधान, 80 के दशक का लुक बनाने से पहले सोचें, आपकी फोटो बन सकती है साइबर अपराधियों का हथियार
सोशल मीडिया पर इन दिनों 80 के दशक के रेट्रो लुक में तस्वीरें बदलने का AI ट्रेंड तेजी से लोकप्रिय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ChatGPT सपोर्ट: मुश्किल सवालों, टेक्स्ट तैयार करने या रेसिपी जैसी जरूरतों के लिए Siri सीधे ChatGPT की मदद ले सकेगी।

नए वियरेबल्स पर भी फोकस

आईफोन 18 सीरीज के साथ एपल ने अपने वियरेबल डिवाइसेस को भी नए फीचर्स और अपग्रेड के साथ पेश किया है। कंपनी का फोकस स्मार्टफोन के साथ एआई और कनेक्टेड डिवाइस इकोसिस्टम को और मजबूत करने पर है।