बिलासपुर। जिले की शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और शिक्षकों को डिजिटल दक्षता से लैस करने के लिए जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग की ओर से विशेष पहल की जा रही है। जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल की पहल और जिला शिक्षा अधिकारी संदीप पांडे के मार्गदर्शन में स्किलजा फाउंडेशन (Skillzza Foundation), एजस्पार्क आईटी वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से जिले के शासकीय, निजी एवं अनुदान प्राप्त स्कूलों के शिक्षकों को Canva for Education और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

जिला शिक्षा अधिकारी संदीप पांडे ने कहा कि भारत सरकार का लक्ष्य एक करोड़ लोगों को एआई प्रशिक्षण देने का है। आज दुनिया भर में बड़ी संख्या में शिक्षक और विद्यार्थी एआई का उपयोग कर रहे हैं। ऐसे में मानवीय कौशल के साथ तकनीकी दक्षता विकसित करना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि तकनीक के जिम्मेदार उपयोग और सही-गलत की समझ विकसित करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है

ये खबर भी पढ़ें…
डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 13.30 लाख की ठगी, आंध्रप्रदेश से आरोपी गिरफ्तार
डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 13.30 लाख की ठगी, आंध्रप्रदेश से आरोपी गिरफ्तार
धमतरी। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर लोगों को डराकर साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के एक आरोपी को धमतरी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

5 हजार से अधिक शिक्षकों को प्रशिक्षण

बीईओ बिल्हा भूपेंद्र कौशिक ने बताया कि अभियान के पहले चरण में बिल्हा विकासखंड के 5 हजार से अधिक शिक्षकों को 50 से ज्यादा ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्रों के माध्यम से प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसमें बिल्हा, बिलासपुर और बेलतरा तहसीलों के 297 शासकीय प्राथमिक विद्यालय, 167 शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय, 81 हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल तथा 300 से अधिक निजी स्कूलों के शिक्षक शामिल हो रहे हैं। कार्यक्रम को जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से 14 अक्टूबर 2026 को जारी पत्र क्रमांक 12462/सामान्य/2026-27 के माध्यम से अनुमति प्रदान की गई है। प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क है और स्कूलों पर किसी प्रकार का आर्थिक भार नहीं पड़ेगा।

 AI से तैयार करेंगे PPT, पोस्टर और वर्कशीट

23 नवंबर से शुरू हुए इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्किलजा फाउंडेशन की चयन, मयूरी, सोनाली, भूमिका, प्रेक्षा और जैनब सहित प्रशिक्षकों की टीम गूगल मीट के माध्यम से प्रतिदिन दो सत्र आयोजित कर रही है। प्रत्येक सत्र डेढ़ घंटे का है। इसमें शिक्षकों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग और Canva की मदद से पीपीटी, पोस्टर, वर्कशीट, पाठ योजना, वीडियो तथा अन्य शिक्षण सामग्री तैयार करने के तरीके सिखाए जा रहे हैं। 30 नवंबर को एमएलबी, तारबाहर और बिजौर संकुल सहित शेष लगभग 700 शिक्षकों का ऑनलाइन प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा।

दिसंबर में अन्य विकासखंडों में भी प्रशिक्षण

स्किलजा फाउंडेशन की संस्थापक एवं सीईओ स्वाति गुप्ता ने कहा कि “AI for Chhattisgarh is our pledge” यानी छत्तीसगढ़ के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमारी प्रतिबद्धता है। संस्था का उद्देश्य शिक्षकों और विद्यार्थियों को एआई की जानकारी एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर भविष्य की तकनीकी जरूरतों के लिए तैयार करना है। बिल्हा ब्लॉक नोडल मुकेश अग्रवाल ने बताया कि प्रशिक्षण पूरा करने वाले शिक्षकों और विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं सम्मान देकर प्रोत्साहित भी किया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से शिक्षक और विद्यार्थी केवल एआई का उपयोग करना ही नहीं, बल्कि उसका सुरक्षित, जिम्मेदार और प्रभावी इस्तेमाल करना भी सीख रहे हैं। जनरेटिव एआई के माध्यम से शिक्षण की नई विधाओं को सीखने के प्रति शिक्षकों में उत्साह देखा जा रहा है और वे स्वस्फूर्त रूप से प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
शराब घोटाले का फरार आरोपी विकास अग्रवाल सोमवार को कोर्ट में पेश, EOW फिर मांगेगी रिमांड
शराब घोटाले का फरार आरोपी विकास अग्रवाल सोमवार को कोर्ट में पेश, EOW फिर मांगेगी रिमांड
रायपुर। छत्तीसगढ़ के 1280 करोड़ रुपए के शराब घोटाले में फरार आरोपी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू को सोमवार को रायपुर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग की इस पहल से जिले में शिक्षा को अधिक रोचक, सरल और आधुनिक बनाने के साथ शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को डिजिटल तकनीक से जोड़ने में मदद मिलेगी। अभियान के अगले चरण में दिसंबर माह में तखतपुर, मस्तूरी और कोटा विकासखंड के शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद जिले के कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को भी एआई एवं डिजिटल क्रिएटिविटी का निःशुल्क प्रशिक्षण देने की योजना है, ताकि वे पढ़ाई, प्रोजेक्ट और रचनात्मक गतिविधियों में नई तकनीक का प्रभावी उपयोग कर सकें।

59 संकुलों के सहयोग से संचालित अभियान

बिल्हा विकासखंड के 59 संकुलों के संकुल प्राचार्यों एवं संकुल समन्वयकों के सहयोग से अभियान संचालित किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में संकुल एबीईओ श्रीमती दीप्ति गुप्ता एवं श्रीमती सुनीता ध्रुव, बीआरसी श्री देवी चंद्राकर एवं वासुदेव पांडे, संकुल समन्वयक केशव वर्मा, राकेश शुक्ला, सुनील पांडे, राजेश कौशिक, कौस्तुभ पांडेय, डीएन यादव, अजय साहू, शाहीन अंसारी सहित शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
अवैध शराब पर कार्रवाई करने पहुंची आबकारी टीम से भिड़े आरोपी, SI-आरक्षक समेत तीन घायल
अवैध शराब पर कार्रवाई करने पहुंची आबकारी टीम से भिड़े आरोपी, SI-आरक्षक समेत तीन घायल
छत्तीसगढ़ में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची आबकारी विभाग की टीम को विरोध का सामना करना...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.