रायपुर. राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में इंजीनियर के घर हुई लाखों रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। ऑनलाइन सट्टे की लत और कर्ज में डूबे युवक ने अपने ही इंजीनियर जीजा के घर को निशाना बनाते हुए करीब 37 लाख रुपये के सोने के जेवर चोरी कर लिए। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 25 तोला सोने के जेवर बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान महासमुंद के पंजाबीपारा निवासी प्रियंक उर्फ शुभम पांडेय (31) के रूप में हुई है। आरोपी रिश्ते में पीड़ित का साला है। वह कुछ दिन पहले घर में दो दिन रुका था और उसे आलमारी में रखे जेवर व नकदी की जानकारी थी।

सूना मकान देखकर दिया वारदात को अंजाम

लक्ष्मीनगर निवासी अनिल शर्मा कृषि विभाग में इंजीनियर हैं और उनकी पदस्थापना कोंडागांव में है। उनका परिवार लक्ष्मीनगर में तीन मंजिला मकान में रहता है। मकान के पहले और दूसरे माले पर उनके माता-पिता व बड़े भाई का परिवार रहता है, जबकि तीसरी मंजिल पर अनिल शर्मा का परिवार रहता है।

ये खबर भी पढ़ें…
राज्योत्सव के मंच से सम्मानित होंगी प्रदेश की प्रतिभाएं, अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि
राज्योत्सव के मंच से सम्मानित होंगी प्रदेश की प्रतिभाएं, अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 26वें वर्ष के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय राज्योत्सव का आज (3 नवंबर) भव्य समापन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कुछ दिन पहले उनकी पत्नी कोंडागांव चली गई थीं। इस दौरान तीसरी मंजिल के कमरों में ताला लगा हुआ था। 30 अक्टूबर को अनिल शर्मा को उनकी मां ने तीसरी मंजिल के कमरों के ताले टूटे होने की जानकारी दी। रायपुर पहुंचकर जांच करने पर पता चला कि घर से करीब ढाई लाख रुपये नकद और 25 तोला सोने के कीमती जेवर गायब हैं। चोरी की कुल कीमत करीब 40 लाख रुपये आंकी गई।

 सीसीटीवी में दिखा आरोपी, पूछताछ में कबूला जुर्म

मामले की गंभीरता को देखते हुए टिकरापारा पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को पीड़ित के साले प्रियंक उर्फ शुभम पांडेय पर संदेह हुआ। आरोपी कुछ समय से लक्ष्मीनगर के पास प्रिंस कॉलोनी में रह रहा था। घटना की रात वह सीसीटीवी कैमरे में लक्ष्मीनगर में दिखाई दिया।

पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो वह शुरुआत में गुमराह करता रहा, लेकिन साक्ष्यों के सामने आने पर उसने चोरी करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से 25 तोला सोने के जेवर, जिनकी कीमत करीब 37 लाख रुपये बताई गई है, बरामद किए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
दिवाली से पहले चलेगी दुर्ग-हजरत निजामुद्दीन पूजा स्पेशल, रेलवे ने बदली तारीख और ट्रेन नंबर
दिवाली से पहले चलेगी दुर्ग-हजरत निजामुद्दीन पूजा स्पेशल, रेलवे ने बदली तारीख और ट्रेन नंबर
रायपुर। दिवाली और छठ पूजा के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और कंफर्म सीटों की मारामारी के बीच रेलवे प्रशासन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ग्राइंडर मशीन से तोड़ा ताला, कर्ज चुकाने बनाई योजना

पुलिस के मुताबिक आरोपी को ऑनलाइन जुआ और सट्टा खेलने की आदत है। इसके चलते उस पर काफी कर्ज हो गया था। कर्ज चुकाने के लिए उसने अपने जीजा के घर चोरी की योजना बनाई। उसे पहले से पता था कि उसकी बहन कोंडागांव गई हुई है और घर की आलमारी में कीमती जेवर रखे हैं।

आरोपी देर रात दीवार फांदकर मकान में दाखिल हुआ। इसके बाद सीढ़ियों से तीसरी मंजिल पर पहुंचकर छोटी ग्राइंडर मशीन की मदद से दरवाजे की कुंडी और ताले तोड़े। कमरों में रखे जेवर और नकदी लेकर वह फरार हो गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले का खुलासा डीसीपी क्राइम स्मृतिक राजनाला, एडिशनल डीसीपी राहुलदेव शर्मा, अनुज गुप्ता, गौरव मंडल, एसीपी क्राइम संजय सिंह व नरेश पटेल तथा टिकरापारा टीआई राजेश सिंह के नेतृत्व में किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
छोटे किसानों को एक, बड़े किसानों को तीन टोकन; धान खरीदी के नियम बदले
छोटे किसानों को एक, बड़े किसानों को तीन टोकन; धान खरीदी के नियम बदले
धान खरीदी में बदला टोकन का गणित, अब रकबे के हिसाब से मिलेगी पर्ची छोटे किसानों को मिलेगा एक टोकन,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

 

ये खबर भी पढ़ें…
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के मुख्य आतिथ्य में सूरजपुर में जिला स्तरीय समारोह का शुभारंभ
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के मुख्य आतिथ्य में सूरजपुर में जिला स्तरीय समारोह का शुभारंभ
रायपुर, 3 नवंबर 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर सूरजपुर के अग्रसेन स्टेडियम ग्राउंड में जिला...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.