रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 26वें वर्ष के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय राज्योत्सव का आज (3 नवंबर) भव्य समापन होगा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश की विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा।

राज्योत्सव के समापन समारोह में छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, परंपरा और संगीत की रंगारंग प्रस्तुतियां भी देखने को मिलेंगी। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
सट्टे की लत ने बनाया चोर, इंजीनियर जीजा के घर से 37 लाख के जेवर उड़ाए
सट्टे की लत ने बनाया चोर, इंजीनियर जीजा के घर से 37 लाख के जेवर उड़ाए
रायपुर. राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में इंजीनियर के घर हुई लाखों रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विकसित भारत संकल्प पार्क का करेंगे लोकार्पण

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अपने रायपुर प्रवास के दौरान नवा रायपुर के सेक्टर-16 स्थित पीपल वन में विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा वे राजधानी रायपुर में दो लोकार्पण कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

अमित शाह करीब पांच घंटे रायपुर में रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वे दोपहर 3:05 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे पंडरी स्थित आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल के लिए रवाना होंगे।

दोपहर 3:30 बजे अस्पताल पहुंचकर अमित शाह शाम 5 बजे तक लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे नवा रायपुर के सेक्टर-16 स्थित पीपल वन पहुंचेंगे और विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
छोटे किसानों को एक, बड़े किसानों को तीन टोकन; धान खरीदी के नियम बदले
छोटे किसानों को एक, बड़े किसानों को तीन टोकन; धान खरीदी के नियम बदले
धान खरीदी में बदला टोकन का गणित, अब रकबे के हिसाब से मिलेगी पर्ची छोटे किसानों को मिलेगा एक टोकन,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शाम 5:55 बजे उनके राज्योत्सव मैदान पहुंचने का कार्यक्रम है। यहां वे शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक आयोजित राज्योत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे।

 राज्य अलंकरण से सम्मानित होंगी प्रदेश की विभूतियां

राज्योत्सव के समापन समारोह का प्रमुख आकर्षण राज्य अलंकरण सम्मान होगा। प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं और विभूतियों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।

सम्मान समारोह के साथ ही छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक संगीत और कला की झलक भी देखने को मिलेगी। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित यह समारोह प्रदेश की उपलब्धियों, सांस्कृतिक विरासत और विकास की दिशा को प्रदर्शित करेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के मुख्य आतिथ्य में सूरजपुर में जिला स्तरीय समारोह का शुभारंभ
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के मुख्य आतिथ्य में सूरजपुर में जिला स्तरीय समारोह का शुभारंभ
रायपुर, 3 नवंबर 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर सूरजपुर के अग्रसेन स्टेडियम ग्राउंड में जिला...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.