बिलासपुर। पं. सुंदरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय, बिलासपुर का सप्तम दीक्षांत समारोह मंगलवार, 3 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। विश्वविद्यालय परिसर में सुबह 11 बजे होने वाले इस गरिमामय आयोजन में प्रदेश के राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति रमेन डेका मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समारोह में उपमुख्यमंत्री अरुण साव सहित राष्ट्रीय स्तर के शिक्षाविद् और अन्य विशिष्ट अतिथि भी मौजूद रहेंगे।

दीक्षांत समारोह को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सोमवार को परिसर में कार्यक्रम का पूर्वाभ्यास किया गया, जिसमें अतिथियों के स्वागत, शोभायात्रा, मंचीय कार्यक्रम, उपाधि वितरण और स्वर्ण पदक प्रदान करने की प्रक्रिया का अभ्यास किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
आईटीएम विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में नवाचार, उद्यमिता और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण पर राज्यपाल ने दिया जोर
आईटीएम विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में नवाचार, उद्यमिता और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण पर राज्यपाल ने दिया जोर
रायपुर, 26 अक्टूबर 2026/राज्यपाल श्री रमेन डेका ने युवाओं से अपने नए विचारों को स्टार्टअप में बदलने, नवाचार को अपनाने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

24,800 शिक्षार्थियों को मिलेगी उपाधि

इस वर्ष दीक्षांत समारोह में विभिन्न शैक्षणिक सत्रों के कुल 24,800 सफल शिक्षार्थियों को उपाधि एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे। वहीं शिक्षा, प्रबंधन और भूगोल विषयों के पांच शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक भी प्रदान किए जाएंगे।

राष्ट्रीय स्तर के शिक्षाविद् होंगे शामिल

ये खबर भी पढ़ें…
सीबीएसई की नई स्कीम ऑफ स्टडीज लागू, तीन भाषाओं समेत नौ विषयों की करनी होगी पढ़ाई
सीबीएसई की नई स्कीम ऑफ स्टडीज लागू, तीन भाषाओं समेत नौ विषयों की करनी होगी पढ़ाई
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9वीं (2026-27) से कक्षा 10वीं (2027-28) में जाने वाले विद्यार्थियों के लिए विषयों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

समारोह में राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC), नई दिल्ली के अध्यक्ष प्रो. नागेश्वर राव दीक्षान्त अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं हरियाणा राज्य उच्च शिक्षा परिषद के अध्यक्ष प्रो. कैलाश चन्द्र शर्मा दीक्षान्त वक्ता होंगे।

वनवासी गौरव और संस्कृति रत्न सम्मान

विश्वविद्यालय द्वारा शिक्षा के साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान पं. सुंदरलाल शर्मा वनवासी गौरव सम्मान और संस्कृति रत्न सम्मान प्रदान किए जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
ग्रामीण बेटियों के लिए उच्च शिक्षा की राह होगी आसान,सपनों को मिलेगी नई उड़ान-मंत्री टंक राम वर्मा
ग्रामीण बेटियों के लिए उच्च शिक्षा की राह होगी आसान,सपनों को मिलेगी नई उड़ान-मंत्री टंक राम वर्मा
रायपुर, 30 अक्टूबर 2026/ राज्य के ग्रामीण अंचलों में उच्च शिक्षा का विस्तार करने और विद्यार्थियों को घर के नजदीक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नई वेबसाइट और डिजिटल पोर्टल का होगा शुभारंभ

दीक्षांत समारोह के अवसर पर विश्वविद्यालय की नई वेबसाइट, परीक्षा अभिलेख डिजिटलीकरण पोर्टल और विश्वविद्यालय की पत्रिका ‘अभ्युदय’ का शुभारंभ भी प्रस्तावित है। इसे विश्वविद्यालय की डिजिटल व्यवस्था को मजबूत करने और शैक्षणिक गतिविधियों को नई दिशा देने की पहल माना जा रहा है।

कुलपति प्रो. वी.के. सारस्वत के मार्गदर्शन में समारोह की तैयारियां की गई हैं। अतिथियों के स्वागत, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात, विद्युत, पेयजल और स्वच्छता सहित विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
PSSOU Convocation 2026: सातवां दीक्षांत समारोह होगा खास, पांच विभूतियों का सम्मान, 72 मेधावियों को मिलेंगे 119 गोल्ड मेडल
PSSOU Convocation 2026: सातवां दीक्षांत समारोह होगा खास, पांच विभूतियों का सम्मान, 72 मेधावियों को मिलेंगे 119 गोल्ड मेडल
बिलासपुर/पंडित सुंदरलाल शर्मा ओपन यूनिवर्सिटी का 7वां दीक्षांत समारोह 3 नवंबर को होगा। इस बार इसमें समाज और संस्कृति के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.