रायपुर। दिवाली और छठ पूजा के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और कंफर्म सीटों की मारामारी के बीच रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। विरोध और सवालों के बाद दुर्ग-हजरत निजामुद्दीन-दुर्ग पूजा स्पेशल ट्रेन के दूसरे फेरे की परिचालन तिथि और गाड़ी संख्या में बदलाव किया गया है। अब यह ट्रेन दिवाली के दिन के बजाय त्योहार से पहले रवाना होगी, जिससे यात्रियों को अपने घर पहुंचने में सहूलियत मिलेगी।

रेलवे प्रशासन के नए निर्णय के अनुसार, दुर्ग से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली पूजा स्पेशल ट्रेन संख्या 08751 अब पूर्व निर्धारित 8 नवंबर के स्थान पर 5 नवंबर को रवाना होगी। इसी तरह, हजरत निजामुद्दीन से दुर्ग आने वाली पूजा स्पेशल ट्रेन संख्या 08752 का परिचालन अब 9 नवंबर के बजाय 6 नवंबर को किया जाएगा। इस दिशा में ट्रेन का नया नंबर 08754 निर्धारित किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
सट्टे की लत ने बनाया चोर, इंजीनियर जीजा के घर से 37 लाख के जेवर उड़ाए
सट्टे की लत ने बनाया चोर, इंजीनियर जीजा के घर से 37 लाख के जेवर उड़ाए
रायपुर. राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में इंजीनियर के घर हुई लाखों रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दिवाली के दिन ट्रेन चलने पर उठ रहे थे सवाल

गौरतलब है कि रेलवे प्रशासन ने चार दिन पहले दिवाली और छठ पूजा के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दुर्ग से दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया था। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में तीन-तीन फेरे लगाएगी।

हालांकि, पहले निर्धारित परिचालन तिथि को लेकर यात्रियों के बीच सवाल उठ रहे थे। दिवाली के दिन 8 नवंबर को दुर्ग से ट्रेन रवाना होने के कारण लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को त्योहार के अगले दिन ही अपने घर पहुंचने की संभावना थी। यात्रियों की सुविधा और त्योहार के समय को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने अब परिचालन तिथि में बदलाव किया है।

नई समय-सारणी के अनुसार ट्रेन दिवाली से पहले रवाना होगी, जिससे यात्रियों को त्योहार के अवसर पर अपने परिवार के साथ समय बिताने का बेहतर अवसर मिल सकेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
छोटे किसानों को एक, बड़े किसानों को तीन टोकन; धान खरीदी के नियम बदले
छोटे किसानों को एक, बड़े किसानों को तीन टोकन; धान खरीदी के नियम बदले
धान खरीदी में बदला टोकन का गणित, अब रकबे के हिसाब से मिलेगी पर्ची छोटे किसानों को मिलेगा एक टोकन,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

 

ये खबर भी पढ़ें…
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के मुख्य आतिथ्य में सूरजपुर में जिला स्तरीय समारोह का शुभारंभ
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के मुख्य आतिथ्य में सूरजपुर में जिला स्तरीय समारोह का शुभारंभ
रायपुर, 3 नवंबर 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर सूरजपुर के अग्रसेन स्टेडियम ग्राउंड में जिला...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.