बिलासपुर। शहर के सरकंडा क्षेत्र के बहतराई निवासी बिहारी साह मंगलवार को बाजार में सब्जी खरीदने पहुंचे थे। वे एक सब्जी विक्रेता के पास करेले के ढेर में से करेला चुन रहे थे। इसी दौरान करेलों के बीच छिपा एक जहरीला कोबरा अचानक फन फैलाकर बाहर निकला और उनके पैर में डस लिया। घटना इतनी अचानक हुई कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ ही नहीं पाए।

सांप के काटते ही मौके पर हड़कंप मच गया। परिजन और स्थानीय लोगों ने तुरंत बिहारी साह को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों की निगरानी में उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
निजी स्कूलों के शिक्षकों पर नई शर्त, 12वीं-पीजी अंग्रेजी माध्यम से होना जरूरी
निजी स्कूलों के शिक्षकों पर नई शर्त, 12वीं-पीजी अंग्रेजी माध्यम से होना जरूरी
रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) के नए मान्यता एवं संबद्धता नियमों को लेकर निजी स्कूल संचालकों में असंतोष बढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना की जानकारी मिलते ही सब्जी बाजार में अफरा-तफरी मच गई। कोबरा निकलने की खबर फैलते ही ग्राहक सब्जियां छोड़कर इधर-उधर भागने लगे। वहीं, सब्जी विक्रेताओं में भी दहशत का माहौल बन गया और कुछ देर के लिए बाजार की गतिविधियां प्रभावित रहीं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पास की झाड़ियों से निकलकर कोबरा करेले के ढेर में छिप गया था। किसी की नजर उस पर नहीं पड़ी। जब ग्राहक करेला चुनने लगे, तभी सांप ने हमला कर दिया। घटना के बाद लोगों ने काफी मशक्कत के बाद सांप को वहां से हटाया।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से बाजार परिसर और आसपास की झाड़ियों की नियमित सफाई कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

ये खबर भी पढ़ें…
हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, आबकारी कमिश्नर और अपर आयुक्त को अवमानना नोटिस
हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, आबकारी कमिश्नर और अपर आयुक्त को अवमानना नोटिस
बिलासपुर। हाईकोर्ट के आदेश का तय समय-सीमा में पालन नहीं करने के मामले में आबकारी विभाग के कमिश्नर पीएस एल्मा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.