रायपुर। कांग्रेस ने संगठन में राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 81 सचिवों की नियुक्ति और जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की ओर से जारी सूची में छत्तीसगढ़ के प्रभारी सचिवों को भी बदल दिया गया है। अब जितेंद्र बघेल और हरनाम सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इससे पहले छत्तीसगढ़ में प्रभारी सचिव के तौर पर विजय जांगिड और एसए संपत कुमार जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वहीं, जरिता लैतफलांग को छत्तीसगढ़ के प्रभार से मुक्त कर नॉर्थ ईस्ट के राज्यों की जिम्मेदारी दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
बलरामपुर में माइक्रो फाइनेंस कंपनी के 23.25 लाख रुपए का गबन, 62 लोगों से वसूली कर रकम हड़पने का आरोप
बलरामपुर में माइक्रो फाइनेंस कंपनी के 23.25 लाख रुपए का गबन, 62 लोगों से वसूली कर रकम हड़पने का आरोप
बलरामपुर। बलरामपुर में माइक्रो फाइनेंस कंपनी के दो पूर्व कर्मचारियों पर 23 लाख 25 हजार रुपए से अधिक के गबन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कांग्रेस के संगठनात्मक फेरबदल में छत्तीसगढ़ के नेताओं को भी दूसरे राज्यों में जिम्मेदारी सौंपी गई है। कोको पाढ़ी को ओडिशा और नरेश ठाकुर को गुजरात का प्रभारी सचिव बनाया गया है। पार्टी के इस फैसले को राष्ट्रीय स्तर पर संगठनात्मक पुनर्गठन के तौर पर देखा जा रहा है। कांग्रेस महासचिव एवं सांसद केसी वेणुगोपाल ने नई नियुक्तियों को लेकर प्रेस रिलीज जारी की है। पार्टी के मुताबिक, सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। वहीं, कांग्रेस के संगठनात्मक बदलाव पर भाजपा सांसद संतोष पांडेय ने प्रतिक्रिया देते हुए इसे कांग्रेस की गुटबाजी का नतीजा बताया है।