मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर।  छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले में गुरुवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मनेंद्रगढ़ से केल्हारी जा रही यात्री बस सेमरमथानी मोड़ के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में बस मालिक समेत छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों में बस चालक समेत 15 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा केल्हारी थाना क्षेत्र में हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

 सेमरमथानी मोड़ पर हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को यात्री बस मनेंद्रगढ़ से केल्हारी की ओर जा रही थी। बस में 40 से 50 यात्री सवार थे। दोपहर करीब दो बजे सेमरमथानी मोड़ के पास चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। भीषण टक्कर के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। हादसे में कई यात्री बस के भीतर फंस गए, जिन्हें बाहर निकालने के लिए स्थानीय लोगों ने मदद की।

ये खबर भी पढ़ें…
महंगाई की मार: रसोई का बिगड़ा बजट, थाली से दूर होती जा रही दाल
महंगाई की मार: रसोई का बिगड़ा बजट, थाली से दूर होती जा रही दाल
बिलासपुर। लगातार बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। रोजमर्रा के भोजन में अहम स्थान...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

15 गंभीर घायलों को मनेंद्रगढ़ किया गया रेफर

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और मेडिकल टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। 15 गंभीर घायलों को बेहतर उपचार के लिए मनेंद्रगढ़ सिविल अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि अन्य 10 घायलों का इलाज केल्हारी में जारी है। बस चालक की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। अस्पताल में चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ ने घायलों का उपचार शुरू किया। गंभीर रूप से घायल एक महिला को सीपीआर दिए जाने की जानकारी भी सामने आई है।

 हादसे की वजह तलाश रही पुलिस

फिलहाल बस के अनियंत्रित होने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तेज रफ्तार, तकनीकी खराबी या किसी अन्य वजह से हादसा हुआ, इसकी जांच के बाद ही वास्तविक कारण सामने आएगा।

छत्तीसगढ़ में अलग-अलग हादसों में नौ लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में नौ लोगों की मौत की भी जानकारी सामने आई है। बुधवार सुबह रायगढ़ में बाइक खड़े ट्रक से टकरा गई, जिसमें दो युवकों की जान चली गई। एक अन्य घटना में बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं, सरगुजा में दशहरा की रात हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें मेला देखकर लौट रहे दो नाबालिग भी शामिल थे। लगातार हो रहे सड़क हादसों ने यातायात सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
अहिवारा में फिर सजेगा सियासी अखाड़ा, भाजपा-कांग्रेस की प्रतिष्ठा दांव पर
अहिवारा में फिर सजेगा सियासी अखाड़ा, भाजपा-कांग्रेस की प्रतिष्ठा दांव पर
रायपुर। छत्तीसगढ़ की एकमात्र अहिवारा विधानसभा सीट (क्रमांक 67), जो अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है, विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

 

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में रोजगार का सुनहरा अवसर, तीनों पावर कंपनियों में 1501 पदों पर भर्ती शुरू
छत्तीसगढ़ में रोजगार का सुनहरा अवसर, तीनों पावर कंपनियों में 1501 पदों पर भर्ती शुरू
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज की तीनों कंपनियों में बड़े पैमाने पर भर्ती प्रक्रिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.