सरगुजा ।  छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में दशहरा की रात घरेलू विवाद के बाद एक युवक ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी। आरोपी ने पत्नी को लोहे के पाइप और लकड़ी के डंडे से पीटने के बाद उसके सिर पर एसबेस्टस की सीट पटक दी। गंभीर चोटों के कारण महिला की मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी पहले भी शराब के नशे में पत्नी के साथ मारपीट करता था। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

डीजे में नाचने के दौरान हुआ विवाद

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 20 अक्टूबर को दशहरा की रात ग्राम केपी में बसंत गिरी के घर के सामने डीजे बजाया जा रहा था। गांव के लोग डीजे की धुन पर नाच-गा रहे थे। इसी दौरान केपी बाबापारा निवासी आलोक गिरी (36) अपनी पत्नी मानमती (32) के साथ वहां पहुंचा था।

ये खबर भी पढ़ें…
माटी में रोजगार-प्रतिदिन 300 रुपए की मजदूरी से श्रमिक परिवारों को मिला मजबूत आर्थिक आधार, पलायन पर लगी रोक
माटी में रोजगार-प्रतिदिन 300 रुपए की मजदूरी से श्रमिक परिवारों को मिला मजबूत आर्थिक आधार, पलायन पर लगी रोक
रायपुर, 22 अक्टूबर 2026/छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में आजीविका संवर्धन और आधारभूत संरचना के सशक्तिकरण के उद्देश्य से संचालित ‘वीबी-जी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डीजे में नाचने के दौरान किसी घरेलू बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आलोक ने वहीं मानमती के साथ मारपीट की। इसके बाद वह पत्नी को लेकर घर पहुंचा, जहां उसने बच्चों के सामने ही उसके साथ फिर से मारपीट शुरू कर दी।

लोहे के पाइप और डंडे से पीटा, सिर पर पटकी सीट

आरोप है कि आलोक ने घर के सामने मानमती को लोहे के पाइप और लकड़ी के डंडे से बेरहमी से पीटा। मारपीट के दौरान मानमती बेहोश होकर गिर पड़ी। इसके बाद आरोपी ने उसके सिर पर एसबेस्टस की सीट पटक दी। गंभीर चोट लगने से महिला की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी घर से फरार हो गया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में किया पेश

घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना प्रभारी अखिलेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गांव पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉर्च्युरी भेजकर मामले की जांच शुरू की। पूछताछ के दौरान परिजनों ने पुलिस को बताया कि आरोपी पहले भी शराब के नशे में पत्नी के साथ मारपीट करता था।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा: बस के उड़े परखच्चे, छह की मौत से मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा: बस के उड़े परखच्चे, छह की मौत से मचा हड़कंप
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर।  छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले में गुरुवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मनेंद्रगढ़ से केल्हारी जा रही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने आलोक गिरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया।

 

 

ये खबर भी पढ़ें…
जल जीवन मिशन से बदली ग्राम कचोरा की तस्वीर
जल जीवन मिशन से बदली ग्राम कचोरा की तस्वीर
​रायपुर, 22 अक्टूबर 2026/छत्तीसगढ़ के सुदूर अंचलों तक मूलभूत सुविधाओं और शासकीय योजनाओं का लाभ पहुँचाने की मुख्यमंत्री श्री विष्णु...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.