धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में शहर से लगे मुजगहन गांव में देर रात दो युवकों पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया गया। इस वारदात में गांव के पूर्व सरपंच के बेटे दीपांशु साहू की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद पुलिस ने 3-4 संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश समेत विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है।

देर रात दोनों युवकों पर किया हमला

घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम मुजगहन की है। मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात कुछ लोगों ने दीपांशु साहू और उसके साथी पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान दीपांशु साहू ने दम तोड़ दिया। वहीं, उसके साथी का उपचार जारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर में 53 लाख की चोरी का खुलासा, मनीष और कमलेश गिरफ्तार; दोनों पर पहले से केस
रायपुर में 53 लाख की चोरी का खुलासा, मनीष और कमलेश गिरफ्तार; दोनों पर पहले से केस
रायपुर। राजधानी रायपुर में रेडीमेड कपड़ों के कारोबारी किशोर बलवानी की एक्टिवा से 53 लाख रुपए से भरा बैग चोरी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुरानी रंजिश की आशंका, कई पहलुओं पर जांच

सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी के मुताबिक, मामले में 3-4 संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फिलहाल हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। शुरुआती आशंका पुरानी रंजिश को लेकर जताई जा रही है, हालांकि इसकी पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

पुलिस के अनुसार, मृतक और घायल युवक करीब दो साल पहले एक हत्या के मामले में जेल गए थे। बाद में दोषमुक्त होने के बाद दोनों बाहर आ गए थे। पुलिस इस पुराने मामले और मौजूदा वारदात के बीच किसी संभावित संबंध की भी जांच कर रही है।

आरोपियों की भूमिका खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हिरासत में लिए गए संदेहियों से पूछताछ के साथ घटना के दौरान मौजूद लोगों और अन्य संभावित साक्ष्यों की पड़ताल की जा रही है। फिलहाल हत्या के कारणों और वारदात में शामिल लोगों की भूमिका स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होने की उम्मीद है।

ये खबर भी पढ़ें…
आधी रात फोन कर बुलाया, फिर युवक पर बरसाए डंडे-चाकू; जांजगीर पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा
आधी रात फोन कर बुलाया, फिर युवक पर बरसाए डंडे-चाकू; जांजगीर पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा
छत्तीसगढ़ के जांजगीर में पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद हिंसक हो गया। आधी रात युवक को फोन कर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.