ज्योतिष डेस्क

ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मदकूद्वीप के प्राचीन मंदिरों में की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मदकूद्वीप के प्राचीन मंदिरों में की पूजा-अर्चना
रायपुर 25 सितम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मुंगेली जिले के पथरिया विकासखंड स्थित ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• मेष (Aries) :

आज का दिन आपके लिए अध्यात्म के कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। यदि आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर चिंतित चल रहे थे, तो आपकी यह चिंताएं दूर होगी। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा, लेकिन आप अत्यधिक लाभ के चक्कर में कम लाभ की ओर ध्यान नहीं देंगे, जो आपके लिए समस्या लेकर आ सकते हैं। आप अपने धन को सही कार्य में  लगाएं और अपने बढ़ते खर्चों पर आपको लगाम लगानी होगी, नहीं तो बाद में वह आपके लिए समस्या खड़ी कर सकते हैं।

• वृष (Taurus) :

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
रायपुर, 28 सितंबर 2026/ मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत आज रायपुर रेलवे स्टेशन से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन तीर्थयात्रियों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में जाने की योजना बना सकते हैं। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। आप कारोबार में भूलकर भी कोई जरूरी जानकारी किसी को ना दें, नहीं तो कोई उसका फायदा उठा सकता है। आपने यदि अति उत्साहित होकर किसी काम हो किया, तो उसमें आपसे कोई गलती हो सकती है। आप माता पिता की सेवा में भी दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे। पिताजी से आप धन संबंधित कुछ योजनाओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं।

• मिथुन (Gemini) :

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रहने वाला है। कारोबार कर रहे लोग आज व्यस्त रहने के कारण अपने काम पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा, नहीं तो वह किसी गलत संगति की ओर अग्रसर हो सकती हैं और आपको एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होने की खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। यदि लोगों में किसी बात को लेकर तनातनी चल रही थी, तो वह भी आज दूर होगी। भाई बहनों का आज आपको पूरा साथ में मिलेगा। आप अपने किसी काम को कल पर टालने से बचें, नहीं तो बाद में वह आपके लिए कोई समस्या लेकर आ सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निमंत्रण पर राष्ट्रपति ने स्वीकार किया बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होने का आमंत्रण
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निमंत्रण पर राष्ट्रपति ने स्वीकार किया बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होने का आमंत्रण
रायपुर, 28 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, लोक परंपराओं और गौरवशाली विरासत के प्रतीक बस्तर दशहरा के मुरिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• कर्क (Cancer) :

आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को किसी पद की प्राप्ति हो सकती है। जो उनके लिए खुशी का कारण बनेगी और माता-पिता से किसी किए हुए वादे को आपको पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे, लेकिन आपकी कोई पुरानी सलाह आपके बहुत काम आएगी। यदि आप किसी काम को करने के लिए लंबे समय से परेशान थे, तो वह आज पूरा हो सकता है।

• सिंह (Leo) :

ये खबर भी पढ़ें…
सोमवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल
सोमवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Aaj Ka Rashifal 5 October 2026: सोमवार का दिन कुछ राशियों के लिए नई उम्मीदें और सफलता लेकर आ सकता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन आपके लिए मन से मानसिक तनाव लेकर आने वाला है। यदि आपको संतान के करियर को लेकर कोई चिंता चल रही थी, तो आपकी वह चिंता भी दूर होगी और कार्यक्षेत्र में आपको परमिशन मिल सकती है, जो आपकी खुशी का कारण बनेगी। यदि आप किसी नौकरी में कार्यरत हैं और बदलाव की योजना बना रहे थे, तो उन्हें अभी पुरानी में ही टिके रहना अच्छा रहेगा। आपने यदि पहले किसी से उधार लिया था, तो आप उसे भी काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। यदि आप अपने कुछ फैसलों को संतान पर डालेंगे, तो वह आपकी बात का बुरा मान सकती है।

• कन्या (Virgo) :

आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए कुछ प्लानिंग करेंगे, जिसके लिए आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत अवश्य करनी होगी। व्यापार को लेकर यदि आपको कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी आज दूर होगी और आप अपने विरोधियों की नाक में दम करके रखेंगे, जिससे वह आपके कामो में रोड़ा नहीं अटका पाएंगे, लेकिन आपको कुछ गुप्त शत्रुओं से भी सावधान रहना होगा आप संतान के भविष्य के लिए भी कुछ धन संचय करने पर विचार विमर्श कर सकते हैं।

• तुला (Libra) :

आज का दिन आपके लिए चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। रोजगार की तलाश में इधर आज कोई बड़ा मुकाम हाथ लग सकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे और विद्यार्थी कहीं बाहर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में यदि परिवर्तन करना पड़े, तो उसके लिए सोच विचार अवश्य करें, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है। आपको घूमने फिरने के दौरान  कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी और माताजी को आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं।

• वृश्चिक (Scorpio) :

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप अपने रुके हुए कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे, जो लोग राजनीति में हाथ आजमाना चाहते हैं, उन्हें किसी पार्टी से जुड़ने का मौका मिलेगा और वरिष्ठ सदस्यों से आप कुछ धन संबंधित समस्याओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपको दांपत्य जीवन में किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए साथी की बातों को समझने की कोशिश करें। पैसों से संबंधित आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।

• धनु (Sagittarius) :

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। कुछ नया कर रहे लोग भी अपनी वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाए रखें। किसी बड़ी डील को फाइनल कर सकते हैं और भाई बहनों से चल रही अनबन आज बातचीत के जरिए समाप्त करेंगे। आपको आज किसी दूर रहे परिजन से फोन के जरिए शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप अपने किसी बिजनेस के काम को लेकर छोटी दूरी की यात्रा पर जाने की प्लानिंग करेंगे। यदि आपकी तरक्की के मार्ग में कुछ बाधा आ रही थी, तो वह आज दूर होगी।

• मकर (Capricorn):

आज का दिन आपके लिए धार्मिक कार्यक्रमों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा और आप अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। यदि संतान से आज कोई गलती हो, तो आप उन्हें समझाएं और उनकी बात समझने की कोशिश करें। जीवनसाथी से आपने जितनी उम्मीद लगाई थी, तो वह आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। अपने परिवार के किसी सदस्य को लेकर कोई फैसला लेना पड़े, तो उसमें वरिष्ठ सदस्यों से राय अवश्य लें। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा।

• कुंभ (Aquarius) :

आज का दिन नौकरी से संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का आपको पूरा लाभ मिलेगा, लेकिन आप घरेलू जरूरतों को लेकर अच्छा धन व्यय करेंगे, जिससे बाद आपके संचय धन में भी कमी हो सकती है। आपको किसी अजनबी के साथ कोई लेन-देन करना पड़े, तो इसमें आप सावधानी बरतें और संतान को आप संस्कारों और परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। यदि आपके कामों में कोई विघ्न बाधा आ रही थी, तो वह आज और दूर होगी और आपको घर से दूर किसी संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है।

• मीन (Pieces):

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको अत्यधिक मेहनत करनी होगी, तभी आप अपने कामों को पूरा कर पाएंगे, लेकिन आप यदि अपने कामों में मनचाही करेंगे, तो इसे बाद में आपको समस्या हो सकती है। आपके घर आज किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा और छोटे बच्चे मौज मस्ती करते नजर आएंगे। आप अपना कोई फैसला संतान पर ना डालें व उनके मन की बात अवश्य जाने, तभी कोई निर्णय ले। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे और आपका रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है।

Source: amarujala