छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम ।  रायपुर 

शिक्षक सीधी भर्ती-2023 में व्याख्याता पद के लिए अभ्यर्थियों की ऑनलाईन काउंसिलिंग 14 जुलाई से 20 जुलाई रात्रि 12 बजे तक स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइटhttps://eduportal.cg.nic.in/ में प्रारंभ की जा रही है। 

ये खबर भी पढ़ें…
AISSEE 2027 के लिए आवेदन जारी, 31 जनवरी को होगी प्रवेश परीक्षा
AISSEE 2027 के लिए आवेदन जारी, 31 जनवरी को होगी प्रवेश परीक्षा
रायपुर, 19 नवंबर 2026/ भारतीय सशस्त्र बलों में अधिकारी बनने का सपना देखने वाले विद्यार्थियों के लिए सैनिक स्कूल एक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस काउंसिलिंग में व्यापम परीक्षा परिणाम के अनुसार अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के मुक्त एवं महिला तथा दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए पृथक-पृथक कटऑफ रैंक निर्धारित किए गए है। काउंसिलिंग में वहीं अभ्यर्थी भाग ले सकते है, जो निर्धारित कटऑफ रैंक में शामिल है। विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी विभाग की वेबसाइट  https://eduportal.cg.nic.in/ का अवलोकन कर सकते हैं। 

लोक शिक्षण संचालनालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिक्षक भर्ती परीक्षा-2023 लिखित परीक्षा के परीणाम 2 जुलाई 2023 को घोषित किए जा चुके है। परीक्षा परिणाम व्यापम की वेबसाइट http://vyapam.cgstate.gov.in/result/result.html   में देखे जा सकते है। सर्वप्रथम व्याख्याता के पदों पर काउंसिलिंग की प्रक्रिया की प्रारंभ की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
विद्यालयों का निजीकरण नहीं, भवन और भूमि का शत-प्रतिशत स्वामित्व शासन के पास रहेगा
विद्यालयों का निजीकरण नहीं, भवन और भूमि का शत-प्रतिशत स्वामित्व शासन के पास रहेगा
रायपुर, 19 नवंबर 2026/ छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों एवं विकासखंड मुख्यालयों में बच्चों को राष्ट्रीय स्तर की गुणवत्तापूर्ण...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.