छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम । रायपुर

देश के हर भ्रष्टाचारी को एक बात कान खोलकर सुन लेनी चाहिए. वो अगर भ्रष्टाचार की गारंटी हैं, तो मोदी भ्रष्टाचार पर कार्रवाई की गांरटी है. उक्त बातें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रायपुर में आयोजित विजय संकल्प यात्रा को संबोधित करते हुए कहीं।

ये खबर भी पढ़ें…
CG में टीईटी को लेकर बड़ा खुलासा: 1 लाख से ज्यादा शिक्षकों में सिर्फ 28,597 के पास प्रमाणपत्र, 72,783 को देनी पड़ सकती है परीक्षा
CG में टीईटी को लेकर बड़ा खुलासा: 1 लाख से ज्यादा शिक्षकों में सिर्फ 28,597 के पास प्रमाणपत्र, 72,783 को देनी पड़ सकती है परीक्षा
रायपुर। प्रदेश में विभागीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की तैयारियों के बीच शिक्षकों से जुड़ा एक बड़ा आंकड़ा सामने आया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को रायपुर में परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन व विजयं संकल्प रैली को संबोधित करने पहुंचे जहां बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने उनका स्वागत किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस समेत विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कोल माफिया, रेत माफिया, भू-माफिया. न जाने कैसे-कैसे माफिया यहां फल-फूल रहे हैं. यहां सूबे के मुखिया से लेकर तमाम मंत्रियों और अधिकारियों तक पर घोटाले के गंभीर से गंभीर आरोप लगते रहे हैं. आज छत्तीसगढ़ सरकार, कांग्रेस के करप्शन और कुशासन का मॉडल बन चुकी है.

पीएम मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ से 36 वादे जो कांग्रेस ने किए थे, उसमें एक ये था कि राज्य में शराब बंदी की जाएगी. 5 वर्ष बीत गए, लेकिन सच ये है कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में हजारों करोड़ का शराब घोटाला कर दिया है और इसकी पूरी जानकारी अखबारों में भरी पड़ी है.

छत्तीसगढ़ के विकास के सामने एक बहुत बड़ा पंजा दीवार बनकर खड़ा हो गया है. ये कांग्रेस का पंजा है, जो आपसे आपका हक छीन रहा है. इस पंजे ने ठान लिया है कि वह छत्तीसगढ़ को लूट लूट कर बर्बाद कर देगा.

ये खबर भी पढ़ें…
CG Congress में बड़े बदलाव की तैयारी! राहुल-केसी के सामने छत्तीसगढ़ के 6 नेताओं का इंटरव्यू
CG Congress में बड़े बदलाव की तैयारी! राहुल-केसी के सामने छत्तीसगढ़ के 6 नेताओं का इंटरव्यू
रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी के बीच छत्तीसगढ़ के नेताओं की भी राष्ट्रीय स्तर पर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पीएम मोदी ने कहा कि गंगा जी की झूठी कसम खाने का पाप कांग्रेस ही कर सकती है. गंगा जी की कसम खाकर इन्होंने एक घोषणा-पत्र जारी किया था और उसमें बड़ी-बड़ी बातें की थी. लेकिन आज उस घोषणा-पत्र की याद दिलाते ही कांग्रेस की याददाश्त ही चली जाती है.

विजय संकल्प यात्रा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस अपना घोषणा पत्र भूली, कांग्रेस ने जनता को धोखा दिया. कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को अपना एटीएम बनाया. छत्तीसगढ़ में शराब घोटाला हुआ. छत्तीसगढ़ में हर विभाग में घोटाला हुआ.

मोदी ने कहा कि ये लोग मेरे पीछे पड़ेंगे, मेरी कब्र खोदने की धमकी देंगे, मेरे खिलाफ साजिशें रचेंगे. लेकिन उन्हें पता नहीं है, जो डर जाए वह मोदी नहीं हो सकता है. 

ये खबर भी पढ़ें…
CG के इस जेल में अचानक पहुंची 100 जवानों की टीम, मचा हड़कंप! 2 मोबाइल समेत चिलम, तंबाकू और कैंची बरामद
CG के इस जेल में अचानक पहुंची 100 जवानों की टीम, मचा हड़कंप! 2 मोबाइल समेत चिलम, तंबाकू और कैंची बरामद
भिलाईनगर। केंद्रीय जेल दुर्ग में गुरुवार तड़के जिला एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने औचक छापेमार कार्रवाई की। करीब...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पीएम मोदी ने कहा कि खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम में संशोधन से छत्तीसगढ़ राज्य को बहुत लाभ हुआ है. इसके परिणामस्वरूप खनिज विकास और रोजगार सृजन को बड़ा बढ़ावा मिला है. इसके अलावा पीएम मोदी ने कहा कि गरीब, दलित, पिछड़े और आदिवासियों की बस्तियों को आज ये सड़कें और रेल लाइनें जोड़ रही हैं. इन दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले मरीजों को, माताओं-बहनों को आज अस्पताल पहुंचने में सुविधा हो रही है.

पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार के इन प्रोजेक्ट्स से यहां रोजगार के अनेकों नए अवसर भी बनेंगे. यहां के धान किसानों, खनिज संपदा से जुड़े उद्यमियों और टूरिज्म को भी इन प्रोजेक्ट्स से बहुत लाभ मिलेगा. सबसे बड़ी बात यह है कि इनसे आदिवासी क्षेत्रों में सुविधा और विकास की नई यात्रा शुरू होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
CG के किस सांसद ने कितना खर्च किया? सामने आया सांसद निधि का हिसाब, जानिए अपने सांसद की पूरी स्थिति
CG के किस सांसद ने कितना खर्च किया? सामने आया सांसद निधि का हिसाब, जानिए अपने सांसद की पूरी स्थिति
रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोकसभा सांसदों द्वारा सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (MPLADS) के तहत स्वीकृत विकास कार्यों और निधि के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.