ज्योतिष डेस्क

ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मदकूद्वीप के प्राचीन मंदिरों में की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मदकूद्वीप के प्राचीन मंदिरों में की पूजा-अर्चना
रायपुर 25 सितम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मुंगेली जिले के पथरिया विकासखंड स्थित ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• मेष (Aries) :

आज का दिन आपके लिए बिजनेस के मामले अच्छा रहने वाला है। यदि आप किसी काम में हाथ आजमाएंगे,तो आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपके घर आज किसी परिजन का आगमन हो सकता है। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था,तो आज उसके परिणाम आ सकते हैं। आपकी किसी पुराने मित्र से आज लंबे समय बाद मुलाकात होगी। आपको  छुटपुट लाभ के अवसरों को हाथ से जाने नहीं देना है,नहीं तो समस्या आ सकती है।

• वृष (Taurus) :

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
रायपुर, 28 सितंबर 2026/ मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत आज रायपुर रेलवे स्टेशन से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन तीर्थयात्रियों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन आपके लिए कठिनाइयों भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। कोई काम आप जीवन साथी के लिए किसी छोटे-मोटे बिजनेस की शुरुआत करा सकते हैं। शेयर मार्केट अथवा लॉटरी में धन का निवेश करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपका कोई काम आपके लिए समस्या बन सकता है। आप किसी को धन उधार देने से बचें, नहीं तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है।

• मिथुन (Gemini) :

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप अपने जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं और आपके व्यक्तित्व में भी आज निखार आएगा। आपको कोई बिजनेस में महत्वपूर्ण जानकारी किसी बाहरी व्यक्ति के सामने उजागर ना करें। आपकी आज कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी। परिवार में किसी सदस्य से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपका कोई मित्र आपसे कोई धन संबंधित मदद मांग सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निमंत्रण पर राष्ट्रपति ने स्वीकार किया बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होने का आमंत्रण
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निमंत्रण पर राष्ट्रपति ने स्वीकार किया बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होने का आमंत्रण
रायपुर, 28 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, लोक परंपराओं और गौरवशाली विरासत के प्रतीक बस्तर दशहरा के मुरिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• कर्क (Cancer) :

आज का दिन आपके लिए धार्मिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होने के लिए रहेगा। जल्दबाजी में आप कोई निर्णय न लें। परिवार में आज किसी सदस्य को नौकरी से संबंधित कोई अच्छा मौका हाथ लग सकता है। आप आज किसी नए मकान, दुकान,भवन आदि की खरीदारी कर सकते हैं,जिसमें आप माता पिता से आशीर्वाद अवश्य लेकर जाएं। शासन व सत्ता का आज आपको पूरा गठजोड़ लाभ मिलता दिख रहा है। व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए भी उतार-चढ़ाव भरा रहेगा।

• सिंह (Leo) :

ये खबर भी पढ़ें…
सोमवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल
सोमवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Aaj Ka Rashifal 5 October 2026: सोमवार का दिन कुछ राशियों के लिए नई उम्मीदें और सफलता लेकर आ सकता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपको मेहनत के अनुसार फल मिलने से आपको खुशी होगी। आर्थिक दृष्टिकोण से भी आज दिन अच्छा रहेगा। आपको व्यापार में अच्छा धन मिलने से प्रसन्नता  बनी रहेगी। आपका कोई काम आज आपके लिए समस्या लेकर आ सकता है। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर बेवजह बहसबाजी हो सकती है,जिसके कारण तनाव बना रहेगा।

• कन्या (Virgo) :

आज का दिन आपके लिए समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। रोजगार की तलाश में दर-दर भटक रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती हैं। आपका किसी नए वाहन को खरीदने का सपना भी पूरा होगा। यदि किसी काम को लेकर आप परेशान चल रहे हैं,तो वह अधिकारियों की मदद से दूर होगा। आप किसी मित्र के साथ घूमने फिरने जाने की योजना बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक काम मिलने से खुशी होगी।

• तुला (Libra) :

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कुछ नरम गरम रहने वाला है। आपको किसी की कही सुनी बातों में आकर कोई निर्णय लेने से बचना होगा। पिताजी को कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है,जो आपको परेशान करेगी। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था तो वह भी आपको वापस मिल सकता है।संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। यदि आप किसी को कोई काम सौंपेंगे तो वह समय रहते पूरा होगा।

• वृश्चिक (Scorpio) :

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। व्यस्त रहने के कारण आप अपने परिवार के सदस्यों की जरूरतों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। बिजनेस में आपको एक नया उछाल देखने को मिलेगा।कार्यक्षेत्र में यदि आप कुछ बदलाव करेंगे, तो उससे आपको समस्या हो सकती है। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। माताजी की सेहत के प्रति सचेत रहे।

• धनु (Sagittarius) :

आज का दिन आपके लिए मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा। संतान के करियर को लेकर आप अपने जीवनसाथी से बातचीत कर सकते हैं। एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्यग्रता बढ़ेगी,फिर भी आपको अपनी जरूरी कामों को समय रहते निपटाना होगा। गृहस्थ जीवन में यदि कुछ समस्याएं चल रही हैं तो उनसे भी आज आपको निजात मिलेगी। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर अपने सीनियर से बातचीत करनी होगी।

• मकर (Capricorn):

आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा और  आप कुछ योजनाओं को लेकर अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। परिवार में छोटे बच्चों के लिए आप कोई उपहार लेकर आएंगे। बिजनेस कर रहे लोग अपनी योजनाओं पर पूरा ध्यान बनाए रखें,नहीं तो उनसे कोई चूक हो सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को  कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई पुरस्कार मिल सकता है, जिसके बाद परिवार में छोटी मोटी पार्टी का आयोजन हो सकता है।

• कुंभ (Aquarius) :

आज का दिन आपके लिए किसी वाद विवाद में पड़ने से बचने के लिए रहेगा। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। संतान के भविष्य के लिए आप कुछ योजनाएं बनाएंगे। आप अपने किसी मित्र के साथ निवेश संबंधी योजनाओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं। संतान से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। माता पिता के आशीर्वाद से किसी नए व्यवसाय की तैयारियां करेंगे।

• मीन (Pieces):

आज का दिन आपके लिए परेशानियां दिलाने वाला रहेगा। राजनीतिक क्षेत्र में कार्यरत को आज किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आज जिम्मेदारी से काम करें तो आपके लिए बेहतर रहेगा और आपकी मेहनत रंग लाएगी। आपकी कोई मन की इच्छा पूर्ति होने से आपको खुशी होगी। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है।

Source: amarujala