ज्योतिष डेस्क

ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मदकूद्वीप के प्राचीन मंदिरों में की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मदकूद्वीप के प्राचीन मंदिरों में की पूजा-अर्चना
रायपुर 25 सितम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मुंगेली जिले के पथरिया विकासखंड स्थित ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• मेष (Aries) :

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों के मन में यदि कोई आईडिया आये, तो उसे तुरंत आगे बढ़ाएं, क्योंकि वह आपके व्यापार के लिए अच्छा रहने वाला है। किसी बड़े निवेश में आज आप अच्छा धन लगा सकते हैं। रोजगार की तलाश में दर-दर भटक रहे लोगों को अच्छा अवसर मिल सकता है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा। आपको अपने मन में चल रही बातों को किसी बाहरी व्यक्ति के सामने उजागर करने से बचना होगा।

• वृष (Taurus) :

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
रायपुर, 28 सितंबर 2026/ मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत आज रायपुर रेलवे स्टेशन से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन तीर्थयात्रियों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में काम अधिक होने के कारण आपके ऊपर तनाव हावी रहेगा, लेकिन आप अपनी मेहनत और लगन से सभी कामों को समय से पूरा करके देंगे। माताजी को आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। आपको किसी निवेश की तैयारी करने का मौका मिल सकता है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। परिवार के सदस्यों का आज आपको पूरा साथ मिलेगा।

• मिथुन (Gemini) :

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको आज अपने मन में चल रही किसी उलझन को लेकर समस्या बनी रहेगी, जिसके कारण आपका स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा। पिताजी से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, जिसके बाद वह आपसे नाराज रहेंगे। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करने जा रहे हैं, तो उसमें भी कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा। जीवनसाथी को करियर में तरक्की करते देख आज आपको खुशी होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निमंत्रण पर राष्ट्रपति ने स्वीकार किया बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होने का आमंत्रण
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निमंत्रण पर राष्ट्रपति ने स्वीकार किया बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होने का आमंत्रण
रायपुर, 28 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, लोक परंपराओं और गौरवशाली विरासत के प्रतीक बस्तर दशहरा के मुरिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• कर्क (Cancer) :

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है, क्योंकि आज आप अपने पिताजी से अपने मन में चल रही बातों को लेकर बातचीत करेंगे। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर फोकस बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, जहां आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी। बिजनेस संबंधित कुछ योजनाओं को आज बहुत ही सोच विचारकर बनाएं।

• सिंह (Leo) :

ये खबर भी पढ़ें…
सोमवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल
सोमवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Aaj Ka Rashifal 5 October 2026: सोमवार का दिन कुछ राशियों के लिए नई उम्मीदें और सफलता लेकर आ सकता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा, लेकिन भाई बहनों से आप सलाह मशवरा करके आगे बढ़े, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। पहले यदि किसी को धन उधार दिया था, तो आज वह भी आपको वापस मिल सकता है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा। यदि आप किसी यात्रा पर जाए, तो उसमें कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें, नहीं तो उसके खोने और चोरी होने का भय सता रहा है।

• कन्या (Virgo) :

आज का दिन आपके लिए शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी है और आपको अपने प्रियजनों को किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं, लेकिन शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको यदि संतान के करियर की कोई चिंता सता रही थी, तो वह भी आज दूर होगी। जीवनसाथी का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आपको आज यदि कोई जानकारी मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं।

• तुला (Libra) :

आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहेगा। आज आपको समस्या रहने के कारण समझ नहीं आएगा कि इस काम को पहले करुं और किसे बाद में, लेकिन यदि आपने किसी निवेश संबंधी फैसले को जल्दबाजी में लिया, तो उससे आपको समस्या हो सकती है। कोई काम आप किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा करके ना करें। विद्यार्थियों को पढ़ाई के प्रति सतर्क रहना होगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में यदि बाधा आ रही थी, तो वह आज दूर होगी और उनके विवाह प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है।

• वृश्चिक (Scorpio) :

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आपको किसी नयी संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में भी आज आपको जीत मिल सकती है, लेकिन यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो आज आपका वह धन फंस सकता है, जो आपको थोड़ी समस्या देगा। आप अपनी माताजी की सेहत के प्रति सचेत रहें। यदि उन्हें कोई समस्या चल रही है, तो उसे नजरअंदाज ना करें। बिजनेस कर रहे लोग किसी को साझेदार बनाने से बचें, नहीं तो वह उन्हें धोखा दे सकते हैं।

• धनु (Sagittarius) :

आज का दिन आपके लिए एक के बाद एक खुशखबरी लेकर आने वाला है। आपको अपने किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती है। पिताजी से आज आप अपने मन में चल रहे कुछ उलझनों को लेकर बातचीत कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में यदि कुछ समस्याएं आपको लंबे समय से घेरे हुए हैं, तो उनसे भी आज आपको काफी हद तक निजात मिलेगी। संतान के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी आज दूर होगी। परिवार में किसी सदस्य को आज अच्छी नौकरी मिलने से घर से दूर जाना पड़ सकता है।

• मकर (Capricorn):

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से आज सबक लेना होगा। किसी को बिना मांगे सलाह ना दें। छोटे बच्चों के साथ आज आप कुछ मस्ती करते नजर आएंगे, लेकिन जीवनसाथी से यदि आपकी कुछ अनबन चल रही है, तो आज उसमें आपको उनसे बातचीत करके उसे समाप्त करना होगा। भाई बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा और किसी नए काम की शुरुआत करना आपके लिए बेहतर रहेगा।

• कुंभ (Aquarius) :

आज का दिन बिजनेस कर रहे हैं लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। किसी पुरानी डील से आज आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। आपका कोई मित्र आज आपसे लंबे समय बाद मुलाकात करने आ सकता है। आपको परिवार में किसी सदस्य के करियर को लेकर आज कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अभी कुछ समय और परेशान होना होगा, उसके बाद ही कोई अच्छा अवसर हाथ लग पाएगा। आज आप अपने घर पूजा पाठ व भजन कीर्तन आदि करा सकते हैं।

• मीन (Pieces):

आज का दिन आपके लिए नए स्त्रोत से आय दिलाने वाला रहेगा। आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। यदि आपने कार्यक्षेत्र में कोई अहम फैसला लिया, तो आज वह गलत साबित हो सकता है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई के प्रति सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो उन्हें परीक्षा की तैयारियों में समस्या आ सकती है। संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरे उतरेंगे। आप आज किसी को धन उधार देने से बचें।

Source: amarujala