छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम। अंबिकापुर

स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव के समर्थकों व पुलिस के बीच वाद-विवाद का मामला सामने आया है। घटना मां महामाया एयरपोर्ट, अंबिकापुर के बाहर की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक कार्यक्रम में शनिवार को अंबिकापुर पहुंचे थे, वही प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव एयरपोर्ट के मुख्य द्वार पर खड़े थे, इस दौरान उनके समर्थक व पुलिस के बीच वाद- विवाद शुरू हो गया।

ये खबर भी पढ़ें…
CG के किस सांसद ने कितना खर्च किया? सामने आया सांसद निधि का हिसाब, जानिए अपने सांसद की पूरी स्थिति
CG के किस सांसद ने कितना खर्च किया? सामने आया सांसद निधि का हिसाब, जानिए अपने सांसद की पूरी स्थिति
रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोकसभा सांसदों द्वारा सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (MPLADS) के तहत स्वीकृत विकास कार्यों और निधि के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटनास्थल पर जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता व श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष शफी अहमद भी मौजूद थे। देखते ही देखते झगड़ा बढ़ता चला गया, हालांकि स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ। दरअसल नियमों के अनुसार मुख्यमंत्री के आगमन पर मंत्री, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, मेयर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष व केबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त लोग आते हैं।  स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने कहा कि प्रशासन ने प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया है। जिसके कारण ऐसी स्थिति निर्मित हुई।