ज्योतिष डेस्क

ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा
विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा
रायपुर, 11 अगस्त 2026/ बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के मंदिर प्रांगण में कल बुधवार, 12 अगस्त को हरेली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• मेष (Aries) :

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। बिजनेस कर रहे लोग के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाएं रखना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। यदि आप किसी बैंक, व्यक्ति, संस्था आदि से धन उधार लेंगे तो इसमें आपको अभी कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा। आपको आज अपने रुके हुए काम को करने के लिए प्राथमिकता देनी होगा। किसी कानूनी मामले में आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा ले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

• वृष (Taurus) :

ये खबर भी पढ़ें…
भगवान सहस्रबाहु की प्रतिमा का अनावरण, सामाजिक एकता और नई पीढ़ी के उत्थान का दिया संदेश
भगवान सहस्रबाहु की प्रतिमा का अनावरण, सामाजिक एकता और नई पीढ़ी के उत्थान का दिया संदेश
रायपुर, 14 अगस्त 2026/ प्रदेश के वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने रायगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज आपको अपने निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा। आप अपने घर किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं और आपके अंदर एक्स्ट्रा एनर्जी रहने के कारण आप इसे इधर-उधर के कामों में ना लगाएं, नहीं तो काम लटक सकते हैं। माता पिता के आशीर्वाद से आप आज किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आपको यदि किसी काम में लेनदेन करना पड़े, तो दिल खोलकर करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। संतान आज आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

• मिथुन (Gemini) :

आज का दिन आपके लिए बेफिजूल के खर्चे पर लगाम लगाने के लिए रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको अपने भाई की सेहत की चिंता सता सकती है और कार्यक्षेत्र में  आप अपने भविष्य के लिए कुछ योजनाओं को बनाएंगे, जिससे भविष्य में आपको अच्छा खासा धन प्राप्त होगा। परिवार में आपको वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की
रायपुर 17 अगस्त 2026/ सावन मास की पुण्य बेला और नागपंचमी के पावन अवसर पर आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• कर्क (Cancer) :

आज का दिन आपके लिए रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती लेकर आएगा। संतान पर आपका दृढ़ विश्वास बना रहेगा और आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपके कुछ शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। आप अपनी सुख-सुविधाओं के कुछ वस्तुओं पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे।  यदि आप किसी राजनीतिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो, तो उसमें अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है।

• सिंह (Leo) :

ये खबर भी पढ़ें…
Chief Minister Vishnu Deo Sai offers prayers at Shri Phaleshwarnath Mahadev Temple on Sawan Somwar and Nag Panchami
Chief Minister Vishnu Deo Sai offers prayers at Shri Phaleshwarnath Mahadev Temple on Sawan Somwar and Nag Panchami
Raipur, August 17, 2026/ Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai, accompanied by his wife Smt. Kaushalya Sai and family members,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न होने के कारण आपके संबंधों में दरार आ गई थी, तो आज वह आपके किसी मित्र की मदद से दूर हो सकती है। आपको  अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता बनी रहेगी। संतान से आप किसी बात को लेकर आप अपने मन में चल रही समस्याओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं। माता जी को आज आप कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। लेनदेन से संबंधित मामलों को समय रहते निपटाना होगा, नहीं तो बाद में वह कोई बड़ी समस्या खड़ी कर सकते हैं।

• कन्या (Virgo) :

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है, जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं, उन्हें आज अपने विरोधियों से सावधान रहना होगा, नहीं तो वे उनके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच रख सकते हैं। आज आपको अपने रोजमर्रा के कामों में बदलाव नहीं करना है, नहीं तो समस्या आ सकती है। व्यापार कर रहे लोगों को आज काम के सिलसिले में किसी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद यदि कानून में चल रहा है, तो उसमें आप सावधान रहें।

• तुला (Libra) :

आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति की प्राप्ति के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपके अधिकारों में वृद्धि होगी, जिससे आपके ऊपर जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती हैं। आप यदि किसी संपत्ति का सौदा करने जा रहे हैं, तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा। परिवार में आज किसी मांगलिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। विद्यार्थियों को आज कुछ पुस्तकों की आवश्यकता होगी।

• वृश्चिक (Scorpio) :

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। यदि आपके कुछ कार्य लंबे समय से रुके हुए है, तो इससे आपका मन परेशान रहेगा। परिवार में यदि किसी बात को लेकर सदस्यों में कलह चल रही है, तो वह वरिष्ठ सदस्यों की मदद से दूर होगी। आपको अपनी निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा और आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से परिवार में आज किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को  प्रमोशन मिलने के पूरे योग बनते दिख रहे हैं।

• धनु (Sagittarius) :

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूत रहने वाला है। दान धर्म की भावना आज आपके अंदर बनी रहेगी और आपको किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा, लेकिन आपको आज अत्यधिक तले भुने भोजन से समस्या हो सकती है, इसलिए अपने खान-पान पर संयम बनाए रखें। आपको व्यवसाय संबंधी कामों को लेकर आलस्य नहीं दिखाना है, नहीं तो आपके काम लटक सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।

• मकर (Capricorn):

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है और आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने की पूरी कोशिश में लगे रहेंगे। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आज आपको कुछ काम अपनी इच्छा के विरुद्ध भी करने पड़ सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत में गिरावट रहने के कारण आपको भागदौड़ भी करनी पड़ेगी। आपसे आज कोई धन उधार मांग सकता है, जिसे आपको देने से बचना होगा।

• कुंभ (Aquarius) :

आज का दिन आपके लिए बुद्धि व विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा और यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट लंबे समय से सता रहा है, तो आपको उसे नजरअंदाज नहीं करना है, नहीं तो वह कोई बड़ी बीमारी का रूप ले सकता है। परस्पर सहयोग की भावना आपके अंदर बनी रहेगी। आपको अपने बढ़ते खर्चों में लगाम लगानी होगी, नहीं तो समस्या हो सकती है और आपको पास व दूर की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

• मीन (Pieces):

आज का दिन गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है, क्योंकि वह अपने साथी के साथ तालमेल बनाकर आगे बढ़ेंगे। आप दोस्तों के साथ कुछ मौज मस्ती भरे पल व्यतीत करेंगे। संतान की शिक्षा में यदि किसी बात को लेकर कुछ समस्या आ रही है, तो उसके लिए आप उनके गुरुजनों से भी बातचीत कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ने से आपके ऊपर काम का बोझ बना रहेगा। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे।

Source: amarujala