रायपुर ।

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा संचालित 10वीं एवं 12वीं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन अगले सप्ताह आरंभ होगा। मूल्यांकन के लिए प्रदेश में 32 केंद्र बनाए गए हैं। नक्सल प्रभावित संवेदनशील जिलों में केंद्र नहीं बनाए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में इस मानसून 102.1% औसत बारिश दर्ज
छत्तीसगढ़ में इस मानसून 102.1% औसत बारिश दर्ज
रायपुर,03 अक्टूबर 2026/राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी 03 अक्टूबर 2026 तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, इस मानसून...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

10वीं एवं 12वीं की परीक्षा अंतिम दौर में है। 10 वीं की परीक्षा 24 मार्च और 12वीं की 31 मार्च को समाप्त होगी। इधर, माशिमं ने उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी आरंभ कर दी है। मूल्यांकन के लिए प्रदेश में 32 केंद्र बनाए गए हैं। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, राजनांदगांव में 2-2 केंद्र बनाए गए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर नक्सल प्रभावित और संवेदनशील वाले जिलों को मूल्यांकन से अलग रखा गया है। मूल्यांकन को लेकर सभी जिलों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

मूल्यांकन केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं करने के साथ ही गोपनीयता का ध्यान रखने कहा गया है। वहीं जिलों को निर्देशित किया है कि मूल्यांकन के लिए सूचीबद्ध शिक्षकों को अनिवार्य रूप से भेजा जाए। मूल्यांकन में किसी प्रकार की लापरवाही के लिए संबंधित जिले जिम्मेदार होंगे। दोनों परीक्षाओं के नतीजे मई के अंतिम सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है। 

माशिमं ने मूल्यांकन के संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मंडल ने स्पष्ट कहा है कि मूल्यांकन में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव
अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव
रायपुर. 4 अक्टूबर 2026. उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव महाराष्ट्र के बीड में आयोजित अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.