पटना, 5 जून 2026। पटना के चर्चित शिक्षाविद और कोचिंग संचालक खान सर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनकी कोचिंग संस्थान में हुई फायरिंग की घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। कदमकुआं थाना में खान सर उर्फ फैसल खान के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और गिरफ्तारी की संभावनाओं पर भी विचार किया जा रहा है।

यह कार्रवाई उस वीडियो के सामने आने के बाद हुई है जिसमें खान सर की कोचिंग के बाहर फायरिंग होती दिखाई दे रही है। हालांकि खान सर का कहना है कि यह फायरिंग आत्मरक्षा (सेल्फ डिफेंस) में उनके सुरक्षा कर्मियों द्वारा की गई थी। उन्होंने कहा कि उन्हें FIR की जानकारी नहीं है, लेकिन वे जांच में पूरा सहयोग करेंगे।
घटना 2 जून की रात की बताई जा रही है, जब पटना स्थित उनकी कोचिंग संस्था पर हमला हुआ था। वायरल वीडियो में बॉडीगार्ड द्वारा फायरिंग करते हुए देखा गया है। पुलिस प्रशासन ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए लॉ एंड ऑर्डर की समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय बैठक भी बुलाई है।
खान सर ने दावा किया कि घटना के समय पुलिस देर से पहुंची, जिसके कारण सुरक्षा कर्मियों को आत्मरक्षा में कार्रवाई करनी पड़ी। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जब तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंचती, तब तक सुरक्षा गार्डों को लोगों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने पड़ते हैं।
इसी बीच खान सर का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वे छात्रों को संबोधित करते हुए कोचिंग संस्थानों से जुड़े विवादों पर अपनी बात रख रहे हैं। उन्होंने छात्रों से किसी भी प्रकार के बहकावे में न आने की अपील की है।

ये खबर भी पढ़ें…
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट का झटका, 13 अक्टूबर तक जमा करने होंगे 2 करोड़
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट का झटका, 13 अक्टूबर तक जमा करने होंगे 2 करोड़
नई दिल्ली। चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत नहीं मिली है। अदालत ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.