अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में बुधवार को करीब 10 निजी स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। धमकी भरा ईमेल सामने आते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया और सभी संबंधित स्कूलों में सुरक्षा जांच शुरू कर दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस के साथ बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (BDDS), डॉग स्क्वॉड और एंटी-सैबोटाज टीमों को स्कूलों में भेजा गया। टीमों ने स्कूल परिसरों, कक्षाओं और आसपास के क्षेत्रों की गहन तलाशी ली। हालांकि, जांच के दौरान किसी भी स्कूल से बम या कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई।

ये खबर भी पढ़ें…
‘आज भी खुद को विद्यार्थी मानता हूं’, 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने साझा किए जीवन के अनुभव
‘आज भी खुद को विद्यार्थी मानता हूं’, 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने साझा किए जीवन के अनुभव
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अपने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे किए। इस अवसर पर दिल्ली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद धमकी को फर्जी बताया है। डीसीपी जोन-7 शिव वर्मा ने बताया कि करीब 10 स्कूलों को ईमेल भेजकर बुधवार सुबह बम धमाके किए जाने की बात कही गई थी। पुलिस और सुरक्षा टीमों ने सभी स्कूलों की पूरी तरह जांच की, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

ईमेल में ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ का दावा

धमकी भरे ईमेल में भेजने वाले ने खुद को ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ से जुड़ा बताया था। हालांकि, पुलिस की अब तक की जांच में इस कथित संगठन और धमकी के बीच कोई संबंध सामने नहीं आया है। पुलिस ईमेल के स्रोत और इसे भेजने वाले व्यक्ति की पहचान का पता लगाने में जुटी है।

दिल्ली और अहमदाबाद के स्टेडियम को भी धमकी

धमकी भरे ईमेल में दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम और अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम को भी निशाना बनाने की बात कही गई है। ईमेल में दिल्ली के स्टेडियम में 1 नवंबर और अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 21 नवंबर को बम धमाका करने की धमकी दी गई।

ये खबर भी पढ़ें…
विराट कोहली ने 5 करोड़ देकर प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए? प्रवक्ता ने दावे को बताया झूठा
विराट कोहली ने 5 करोड़ देकर प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए? प्रवक्ता ने दावे को बताया झूठा
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को लेकर किए गए 5 करोड़ रुपये के कथित भुगतान के दावे पर विवाद...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन दोनों तारीखों पर गायक दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट प्रस्तावित हैं। ईमेल में लोगों को इन कार्यक्रमों में शामिल नहीं होने की चेतावनी भी दी गई है। इसके बाद संबंधित स्थानों की सुरक्षा को लेकर भी पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, अहमदाबाद में इससे पहले भी स्कूलों, अदालतों और अन्य संस्थानों को इसी तरह की फर्जी बम धमकियां मिल चुकी हैं। फिलहाल पुलिस ईमेल की तकनीकी जांच कर रही है और धमकी भेजने वाले की पहचान करने का प्रयास जारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
जंगली सूअर के शिकार की जांच करने पहुंची वन टीम पर हमला, 6 कर्मचारी घंटों बंधक
जंगली सूअर के शिकार की जांच करने पहुंची वन टीम पर हमला, 6 कर्मचारी घंटों बंधक
महासमुंद। जिले के बागबाहरा वन परिक्षेत्र के तमोरा जंगल में जंगली सूअर के शिकार की जांच करने पहुंची वन विभाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.