बिलासपुर।  शहर में पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता के प्रशासनिक दावों के बीच कई पेट्रोल पंपों पर अव्यवस्था और भीड़ के हालात नजर आए। कुछ पंपों पर वाहन चालकों की लंबी कतारें दिखीं, जबकि कई स्थानों पर पेट्रोल खत्म होने से सन्नाटा पसरा रहा। स्थिति ने लोगों के बीच ईंधन संकट की आशंका को और बढ़ा दिया है। प्रशासन लगातार आपूर्ति सामान्य होने की बात कह रहा है, लेकिन जमीनी हालात अलग तस्वीर पेश कर रहे हैं।
शहर में शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रही। प्रशासन और तेल कंपनियोंu द्वारा लगातार पर्याप्त स्टॉक होने का दावा किया जा रहा है, लेकिन कई पेट्रोल पंपों पर हालात इसके विपरीत दिखाई दिए। कहीं वाहन चालकों की लंबी कतारें लगी रहीं तो कहीं पेट्रोल समाप्त होने के कारण पंप सूने नजर आए। अचानक बढ़ी भीड़ के चलते कई पंपों पर अव्यवस्था की स्थिति बन गई। वाहन चालक समय रहते टंकी फुल कराने की कोशिश में जुटे रहे, जिससे दबाव और बढ़ गया। कुछ लोगों ने आशंका जताई कि यदि यही स्थिति बनी रही तो आने वाले दिनों में परेशानी और बढ़ सकती है। हालांकि प्रशासन का कहना है कि जिले में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और घबराने की जरूरत नहीं है। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और अनावश्यक रूप से ईंधन संग्रह नहीं करने की अपील की है।
टंकी फुल कराने की होड़ में बिगड़ी व्यवस्था 
संभावित किल्लत की आशंका के चलते वाहन चालक आवश्यकता से अधिक ईंधन भरवा रहे हैं, जिससे कई पेट्रोल पंपों पर दबाव बढ़ गया है। कुछ पंप संचालकों ने अपने स्तर पर सीमित मात्रा में पेट्रोल-डीजल देने की व्यवस्था शुरू की है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं होने के कारण यह व्यवस्था प्रभावी नहीं हो पा रही। नतीजतन कई लोग बार-बार टंकी फुल करा रहे हैं। इससे सामान्य उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और पंपों पर भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
महतारी वंदन योजना से ईश्वरी ने बढ़ाए आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में कदम
महतारी वंदन योजना से ईश्वरी ने बढ़ाए आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में कदम
रायपुर, 05 अक्टूबर 2026/ जीपीएम जिले के पेण्ड्रा विकासखण्ड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.