रायपुर. 

प्रदेश में एक और सीडी के खुलासे के दावे पर खलबली मच गई है. पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा कि वे अगले सप्ताह एक नए सीडी कांड का खुलासा करेंगे. उन्होंने दावा किया कि यह सीडी कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता की है. इसमें वे भगवान से सीडी कांड से बचाने की प्रार्थना करते नजर आ रहे हैं. हालांकि उन्होंने संबंधित नेता को लेकर अभी इशारा ही किया है. इसके बावजूद सीडी के दावे पर ही उठापटक शुरू हो गई है.

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में इस मानसून 102.1% औसत बारिश दर्ज
छत्तीसगढ़ में इस मानसून 102.1% औसत बारिश दर्ज
रायपुर,03 अक्टूबर 2026/राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी 03 अक्टूबर 2026 तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, इस मानसून...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राजधानी के महादेव घाट में पीएम की लंबी आयु की कामना को लेकरकराए गए यज्ञ में शामिल होने के बाद पूर्व मंत्री ने यह बातें कही. चर्चा के दौरान उन्होंने सिर्फ यही कहा कि सीडी में संबंधित कांग्रेस नेता कहते नजर आरहे हैं कि भगवान मुझे सीडी कांड से बचा ले. सवालों के बीच पूर्व मंत्री ने कहा कि इस नेता ने बीते दिनों हवन भी कराया था. पूर्णाहुति के बाद उसने कहा था कि भगवान मुझे सीडी कांड से उबार लेना. इस दावे के बाद अब कई तरह की चर्चाओं ने जोर पकड़ा है. वहीं इस दावे की सच्चाई को लेकर भी अटकलें लगाई जा रही है. इधर कांग्रेसी खेमे में कई नेता इस पर अनभिज्ञता जता रहे हैं.