नई दिल्ली। 

कोरोना काल में 2020-21 के दौरान देशभर में 20 हजार से अधिक स्कूल बंद हुए और पिछले साल की तुलना में शिक्षकों की संख्या में 1.95% की गिरावट दर्ज की गई। शिक्षा मंत्रालय की जारी नई रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। यूडीआईएसई की 2021-22 के लिए स्कूली शिक्षा की रिपोर्ट के मुताबिक 2020-21 में 15.09 लाख की तुलना में 2021-22 में देश में सिर्फ 14.89 लाख स्कूल बचे। इसमें मुख्य रूप से निजी और अन्य प्रबंधन वाले स्कूल बंद हुए। सिर्फ 44.85% स्कूलों में कंप्यूटर की सुविधा थी जबकि लगभग 34% में ही इंटरनेट कनेक्शन था। वहीं केवल 27% स्कूलों में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (सीडब्ल्यूएसएन ) के लिए विशेष शौचालय हैं, उनमें से 49 फीसदी से अधिक में रेलिंग वाला रैंप है। रिपोर्ट के मुताबिक 2021-22 में प्राथमिक से उच्च माध्यमिक में 25.57 करोड़ छात्रों ने दाखिला लिया। यह 2020-21 की तुलना में 19.36 लाख अधिक है। वहीं 2021-22 में स्कूलों में 95.07 लाख शिक्षक रह गए, 2020-21 में इनकी संख्या 97.87 लाख थी।

ये खबर भी पढ़ें…
सोमवार का राशिफल: शिव कृपा से बनेगा सफलता का योग, जानें आपकी राशि क्या कहती है
सोमवार का राशिफल: शिव कृपा से बनेगा सफलता का योग, जानें आपकी राशि क्या कहती है
राशिफल 22 जून 2026: जानिए सोमवार का दैनिक राशिफल। मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए करियर, व्यापार,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.