रायपुर.

तमिलनाडु से ओड़िशा तक बनी द्रोणिका और चक्रवाती घेरे ने छत्तीसगढ़ का मौसम बदल दिया है. प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में दो दिनों से बादल छाए हुए हैं. पिछले 24 घंटे से कई स्थानों पर हल्की बारिश हो रही है. अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री तक गिरावट आई है. वहीं न्यूनतम तापमान बढ़ गया है. राजधानी रायपुर सहित आसपास के इलाकों में शनिवार की सुबह से हल्की बारिश हो रही है. यहां दिनभर रूक-रूककर बूंदाबांदी होती रही.

ये खबर भी पढ़ें…
पीएम स्वनिधि के संभाग स्तरीय सम्मेलन में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री
पीएम स्वनिधि के संभाग स्तरीय सम्मेलन में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री
रायपुर. 17 नवम्बर 2026. उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि ठेला-खोमचा लगाकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

18-19 को भी बारिश के संकेत

मौसम विज्ञानी एच. पी. चंद्रा ने बताया कि एक चक्रवाती घेरा थाईलैंड और दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर है. इसके अवदाब के रूप में प्रबल होकर 15 नवंबर को दक्षिण – पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर पहुंचने की संभावना है. इसके बाद अगले 48 घंटे में इसके आंध्र के तट पर पहुंचने के संकेत हैं. 18-19 नवंबर को छत्तीसगढ़ में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा या फिर गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है.

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से 8 दिनों में हुआ बिजली समस्या का समाधान, पालनार में रोशनी से जगमगाया
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से 8 दिनों में हुआ बिजली समस्या का समाधान, पालनार में रोशनी से जगमगाया
रायपुर, 17 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण का सशक्त माध्यम बन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.