अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ जारी अभियान को लेकर पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने रामनवमी के अवसर पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार प्रभु श्रीराम ने रावण को शांति का संदेश देने के बाद अंततः युद्ध का मार्ग अपनाया, ठीक वैसा ही आज सरकार नक्सलियों के साथ कर रही है।

 
मीडिया से बातचीत में सिंहदेव ने कहा कि भगवान राम ने पहले रावण को समझाने का प्रयास किया था, उसे मुख्यधारा में आने के लिए प्रेरित किया था। लेकिन जब रावण ने शांति प्रस्ताव को ठुकरा दिया, तब श्रीराम ने न्याय के लिए शस्त्र उठाया। यही स्थिति आज नक्सलवाद से निपटने को लेकर देखने को मिल रही है।
 
उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार ने पहले नक्सलियों से बातचीत और उन्हें समाज की मुख्यधारा में लाने की कोशिश की, लेकिन जब वे नहीं माने तो मजबूरी में अब सख्त कार्रवाई करनी पड़ रही है। टीएस सिंहदेव का यह बयान दर्शाता है कि राज्य सरकार अब नक्सलियों को शांतिपूर्वक रास्ते पर लाने के प्रयासों के असफल रहने के बाद कड़ी रणनीति अपनाने के पक्ष में है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नति
छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नति
रायपुर, 19 नवम्बर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2002 बैच के दो वरिष्ठ अधिकारियों डॉ. रोहित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.